Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सड़क हाद*से में नायब तहसीलदार, पटवारी और गिरदावर की मौ*त

दौसा: राजस्थान (Rajasthan) के दौसा (Dausa) जिले में NH-11 पर आज सोमवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हा*दसा हुआ है। जहां पर राजस्व कार्मिकों (Revenue Staff) की कार को तेज गति से आ रहे डंपर ने टक्कर मा*र दी। हा*दसे में नायब तहसीलदार सहित तीन कर्मचारियों की मौ*त हो गई है। यह हादसा दौसा जिले के लालसोट (Lalsot) में NH-11AE पर शिवसिंहपुरा गांव के पास हुआ है।

 

 

लालसोट थाना इंचार्ज महावीर सिंह के अनुसार हाइवे पर एक डंपर ने राजस्व कार्मिकों की कार को टक्कर मा*र दी थी। सुचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पर दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग रही थी और मौके पर लोगों की भीड़ जमा थी। कार को टक्कर मा*रने के बाद डंपर खेत में उतर गया। हादसे में नायब तहसीलदार गिर्राज शर्मा निवासी व्यासों का नोहरा, लालसोट, गिरदावर दिनेश शर्मा निवासी दौसा, गिरदावर दिनेश शर्मा निवासी सुंदरपुर मंडावारी, दौसा की मौ*त हो गई है।

 

 

Road accident in lalsot kota

 

 

 

वहीं पटवारी अभिषेक शर्मा, पटवारी प्रदीप शर्मा और गिरदावर मुकलेश मीणा घायल है। घायलों को लालसोट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दौसा जिला कलेक्टर देवेन्द्र कुमार (Collector Devendra Kumar) भी लालसोट अस्पताल पहुंचे है, जहां पर उन्होंने मामले की जानकारी ली है। प्राथमिक उपचार के बाद पटवारी प्रदीप शर्मा और गिरदावर मुकलेश मीणा की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर किया गया, जबकि पटवारी अभिषेक शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।

 

 

 

 

लालसोट थाना इंचार्ज के महावीर के अनुसार सभी राजस्व कर्मचारी लालसोट के निर्झरना कस्बे के राजपुरा गांव में जमीन नापने तथा रास्ता निकलवाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लालसोट के शिवसिंहपूरा गाव के बाद यह हादसा हो गया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !