Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने शहर के एलीवेटेड रोड़ व बाईपास निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने शहर सवाई माधोपुर में छोटा राजबाग व बड़ा राजबाग मैदान का निरीक्षण कर शहर के नागरिकों, खिलाड़ियों सहित बच्चों के खेलकूद, भ्रमण एवं मनोरंजन के लिए ट्रेक निर्माण, पौधारोपण एवं सौन्दर्यकरण कार्यों का प्रस्ताव बनाकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय भिजवाने के निर्देश दिए है।

 

उन्होंने बड़े राजबाग मैदान में क्षतिग्रस्त बाउण्ड्री के मरम्मत कार्य करवाने, वॉकिंग ट्रेक विकसित करने एवं जहां-जहां जलभराव की समस्या हौ वहां मिट्टी भराव कराने के साथ-साथ फुलवारी, छायादार एवं सजावटी पौधे लगवाकर सौन्दर्यकरण कार्य करवाने के निर्देश दिए है।

 

 

Sawai Madhopur Collector Khushal Yadav inspected the elevated road and bypass construction works of cityCC

 

 

 

उन्होंने छोटा राजबाग परिसर में क्रिकेट ग्राउंड, लाइटिंग, वृक्षारोपण एवं अन्य व्यवस्थाएं देख महिलाओं एवं पुरूषों के लिए सुलभ शौचालय निर्माण एवं चेंजिंग रूम बनाने तथा स्टेडियम के रखरखाव के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राजबाग मैदान में गंदगी फैलाने वालों को जुर्माने से दण्ड करने के चैतावनी बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए है।

 

 

 

एलीवेटेड रोड़ निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण:

जिला कलक्टर ने राजबाग रोड़ से भैरू दरवाजा स्थित गोपाल जी मंदिर तक 2.71 किलोमीटर लम्बाई के टू-लाईन एलीवेटेड रोड़ के निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने नाले के दोर ओर हो रहे अतिक्रमण को पुलिस प्रशासन के सहयोग से हटवाकर एक्जिट रैम्प निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाने के निर्देश प्रोजेक्टर ऑफिसर आरएसआरडीसी रिंकू मीना को दिए है। उन्होंने बताया कि एलीवेटेड रोड़ के निर्माण पूर्ण होने से शहर में ट्रेफिक की समस्या का समाधान हो सकेगा।

 

 

शहर तिराहे से रामद्वारा बाईपास निर्माण कार्य का किया निरीक्षण:

जिला कलक्टर ने शहर में शहर तिराहे से रामद्वारा बाईपास निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर कार्य में हो रही देरी के संबंध में जानकारी प्राप्त की है। इस दौरान उन्होंने बाईपास रोड़ के किनारे वाल्मिकी सामुदायिक भवन के पास लटिया नालों के मध्य आ रहे विद्युत ट्रांसफार्मर पोल को अन्यत्र स्थान पर शिफ्ट करवाने के निर्देश दिए है। इस इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के एईएन आशाराम मीना एवं जेईएन मीनाक्षी मीना उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !