Thursday , 23 April 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर जिला कोरोना मुक्त होने से तीन कदम दूर

जिले में आज बुधवार को कोरोना जांच के लिए गए 95 सैंपलों में से 1 भी सैंपल पॉजिटिव दर्ज नहीं किया गया। वहीं बुधवार को एक पॉजिटिव रिकवर होकर नेगेटिव भी हुआ, अब जिले में मात्र 3 एक्टिव कोरोना केस बचे है। इन 3 एक्टिव केस में से केवल एक जिला अस्पताल में भर्ती है और शेष 2 होम आइसोलेशन में है। एक्टिव केस के संबंध में ब्लॉकवार देखें तो गंगापुर 1, सवाई माधोपुर 1 और बौंली में 1 एक्टिव केस है। ब्लॉक बामनवास एवं खंडार कोरोना से मुक्त हो चुके है। 1 जून से 23 जून तक की अवधि में जहां जिले में मात्र 36 पॉजिटिव केस आए वहीं इसके लगभग 6 गुना से अधिक 219 पॉजिटिव रिकवर होकर स्वस्थ हो गए। इस अवधि में कुल 3740 सैंपलों की जांच में लगभग 1 प्रतिशत से कम पॉजिटिव मिले। खास बात यह है कि जून में अब तक 1 भी मृत्यु कोरोना से नहीं हुई है। कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने लोगों से प्रोटोकॉल की पालना करने, 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को अपनी बारी आते ही वैक्सीन लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने आग्रह किया है कि बेवजह भीड़भाड़ में न जायें और मास्क लगाकर ही घर से निकले। कलेक्टर ने बताया कि गत 26 अप्रैल से चल रहा डोर टू डोर स्वास्थ्य सर्वें अभियान लगातार जारी रहेगा। इससे हमें कोरोना से लड़ने में बड़ी मदद मिली है। इस अभियान के अन्तर्गत खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण वाले 48036 रोगियों को चिन्हित कर उन्हें दवा किट उपलब्ध करवाया गया, उन्हें कोरोना जांच के लिये परामर्श दिया गया, उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग की गई। कलेक्टर ने आमजन से लगातार अनुशासन दिखाते हुए कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर करने, गाइडलाइन की पालना करने, मास्क लगाने और दो गज की दूरी की पालना करने सहित बारी आने पर वैक्सीन लगवाने के लिए आग्रह किया है, जिससे जिला कोरोना मुक्त हो सके।

Sawai Madhopur district is three steps away from being corona free

उपखंड अधिकारियों को दिए निर्देश:- कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कोरोना गाइडलाइन की पालना करवाई जाए। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 30 जून तक विवाह समारोह आयोजन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। उन्होंने निर्देशित किया है कि विवाह किया भी जाता है तो अनुमत 11 से अधिक मेहमान एकत्र नही हो, हलवाई, टेंट, घोड़ी और बाजा नही बुलाए जाए। आदेश की अवहेलना की जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही या शिथिलता नहीं बरती जाएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !