Saturday , 5 September 2026
Breaking News

10 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की पूर्व तैयारी बैठक आयोजित

10 जुलाई को ऑनलाइन/ऑफलाइन आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए आज बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्वनी विज की अध्यक्षता, प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता, जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की उपस्थिति में ए.डी.आर. सेन्टर जिला न्यायालय परिसर में तैयारी बैठक आयोजित की गई। विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला जज ने बैठक में अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को प्रकरणों को समय पर पेश करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित सभी प्रकृति के राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं बैंक, वित्तीय संस्थाओं के वसूली से संबंधित प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस वर्ष को महिला गौरव सम्मान वर्ष के रूप में मना रहे है। ऐसे में महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी विशेष प्रयास किए जाएं। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए सभी को मिलकर टीम भावना से कार्य करने की बात कही। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से लोक अदालत में निस्तारित किए जाने वाले प्रकरणों की तामील समय पर करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के संबंध में जानकारी दी और कहा कि लोक अदालत का आयोजन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड़ में होगा। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बैंक, बिजली और जलदाय विभाग सहित अन्य अधिकारियों से कहा कि प्रीलिटिगेशन संबंधी प्रकरणों का लोक अदालत में निस्तारण करवाएं। इसके लिए योजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पीसीपीएनडीटी टीम एवं मुखबिर योजना के बारे में भी बताया। कलेक्टर ने महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

Pre-preparatory meeting of National Lok Adalat to be held on 10th July in sawai madhopur

बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि लोक अदालत से आपसी सद्भाव भी बढ़ता है। आपसी राजीनामे एवं समझोते से प्रकरणों का निस्तारण होने से अनावश्यक परेशानियों एवं पेचिदगियों से भी बचा जा सकता है। ऐसे में सब को मिलकर टीम भावना से कार्य करते हुए अधिक से अधिक प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निस्तारण करवाया जाए। बैठक में उपस्थित पैनल एडवोकेट, बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने कहा कि लोक अदालत में सेवा का भाव रखते हुए कार्य और सहयोग करें। उन्होंने संबंधित विभागों को समय पर प्रिलिटिगेशन प्रकरण की सूची एवं नोटिस भिजवाने की बात कही, जिससे संबंधित को समय पर तामील हो सके। बैठक में सीजेएम सानुज कुलश्रेष्ठ, एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा, सचिव अजय बंसल, पैनल एडवोकेट्स, बीएसएनएल, बैंकर्स और पीएचईडी सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !