Saturday , 5 September 2026
Breaking News

एसडीएम के कनिष्ठ सहायक को रि*श्वत लेते पकड़ा

नागौर : एसीबी (ACB) मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की नागौर (Nagaur) इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुए अशोक कनिष्ठ सहायक, कार्यालय उपखण्ड अधिकारी (SDM) , डेगाना, जिला नागौर को परिवादी से 9 हजार 800 रुपये रि*श्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की नागौर (ACB Nagaur) इकाई को परिवादी द्वारा केसीसी लोन (KCC Loan) में डिफाल्ट होने पर बैंक से सेटलमेंट होने के उपरान्त उपखण्ड अधिकारी कार्यालय डेगाना से उसके विरूद्ध रोड़ा एक्ट की कार्यवाही बन्द करवाने एवं जमीन के म्यूटेशन में बैंक का नाम हटाने की एवज में आरोपी अशोक कनिष्ठ सहायक, कार्यालय उपखण्ड अधिकारी, डेगाना, जिला नागौर द्वारा 9 हजार 800 रूपये रि*श्वत राशि की मांग कर परेशान करने की शिकायत दी गयी थी।

 

 

SDMs junior assistant bribe nagaur rajasthan ACB

 

 

 

 

जिस पर एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपेरविजन में एसीबी की नागौर इकाई की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्पना सोलंकी के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया कर टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही की गई। एसीबी जयपुर की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !