Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

शिक्षा और शहरी विकास विभागों की वेबसाइट्स पर सायबर ह*मले के बाद सुरक्षा ऑडिट जारी

जयपुर: राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग और शहरी विकास एवं आवास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट्स, जो राज्य डेटा सेंटर पर होस्ट की गई थीं, 28 अप्रैल, 2025 की रात लगभग 10:54 बजे सायबर ह*मले का शिकार हुई। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि इस है*किंग के पीछे एक दुर्भावनापूर्ण आईपी एड्रेस की सक्रिय भूमिका थी। राहत की बात है कि इस घटना में किसी भी प्रकार की डेटा हानि नहीं हुई है।

 

Security audit underway on websites of education and urban development departments

 

 

 

 सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार विभाग ने इस सायबर ह*मले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। अज्ञात हम*लावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। साथ ही प्रभावित वेबसाइट्स को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है और आगे के नुकसान को रोकने के विशेष सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही, वेबसाइट्स से दुर्भावनापूर्ण कोड को हटा दिया गया है और उन्हें सुरक्षा ऑडिट के लिए भेजा गया है।

 

 

 

 

इसके अलावा, पहचाने गए दुर्भावनापूर्ण आईपी एड्रेस को ब्लॉक कर दिया गया है। इन कदमों के साथ ही भारत सरकार की सायबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम) को मामले की गहन जांच के लिए शामिल किया गया है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा ऑडिट पूर्ण होने के बाद प्रभावित वेबसाइट्स को 30 अप्रैल, 2025 तक पुनः सक्रिय कर दिया जाएगा। राजस्थान सरकार इस घटना की गंभीरता को समझते हुए डिजिटल सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

Major update on Panchna Dam Trial of canals and lift system successful Karauli Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध पर बड़ा अपडेट, नहरों और लिफ्ट सिस्टम का ट्रायल सफल

सवाई माधोपुर/जयपुर: पांचना बांध (Panchna Dam) से सिंचाई (Irrigation) जल निकासी की तैयारियों के तहत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !