Saturday , 6 June 2026
Breaking News

श्रीलंका में मतदान के बाद बढ़ाई सुरक्षा, देशभर में कर्फ्यू 

नई दिल्ली: भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में करीब दो साल पहले आर्थिक हालात बिगड़ने के बाद बड़े पैमाने पर प्रद*र्शन हुए थे। उसके बाद शनिवार को देश में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हुई है। श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के कुछ घंटों बाद ही देशभर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

 

Security increased after voting in Sri Lanka

 

 

हालांकि देश में मतदान शांतिपूर्ण रहा है, लेकिन अधिकारियों के अनुसार आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे उपाय किए गए हैं। श्रीलंका में जैसे-जैसे वोटों की गिनती हो रही है, सुरक्षा अधिकारी सड़कों पर गश्त करते देखे गए हैं। इस चुनाव को व्यापक रूप से अर्थव्यवस्था को संभालने के सरकार के तरीके़ पर जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा है। उपलब्ध आंकड़ों से पता चला कि देश में करीब 70 फीसदी मतदान हुआ था।

 

 

 

श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में रिकॉर्ड 38 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें मौजूदा रानिल विक्रमसिंघे भी शामिल हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में पोस्टल वोट के शुरुआती नतीजों से पता चलता है कि प्रमुख वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायका आगे चल रहे हैं।  पोस्टल बैलट के बाद शनिवार को डाले गए कागजी मतपत्रों की गिनती की जाएगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Kangpokpi Manipur incident news 5 June 26 Vikalp Times

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई …

Monsoon reaches Kerala, wait for rain in UP-Bihar will soon end

केरल पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार जल्द होगा खत्म

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल (Kerala) पहुंचने …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Khan Sir coaching center patna bihar news 3 June 26 Vikalp Times

पटना में सनसनी, खान सर के सेंटर पर हमला, गार्ड को पीटा, पोस्टर फाड़े

बिहार: Bihar की राजधानी पटना (Patna) के मुसल्लहपुर हाट इलाके में मंगलवार को खान सर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !