Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए बांध रहे परिंडे

गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए सरस्वती सेवा समिति व अमन बाल निकेतन, लाईफ एण्ड लिविंग संस्था और नवज्योति पब्लिक सी. सै. स्कूल के सहयोग से नगर परिषद क्षेत्र की कई काॅलोनी के साथ ही आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी परिंडे बांधने का 10 दिवसीय कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत 11 मई को सुशीला देवी के हाथों परिण्डा बाँधकर की गई। अभियान में करीब 500 परिंडे बांधने का लक्ष्य रखा गया है। संगठन से जुड़े घनश्याम मेरोठा ने बताया कि गर्मी के मौसम में कई पक्षी प्यास की वजह से दम तोड देते है। ऐसे में निरीह पक्षियों को बचाने के लिए शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में 5 सौ परिंडे बांधने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए अलग- अलग टीमें बनाई गई है। टीम में शामिल सदस्य काॅलोनी व नगर परिषद क्षेत्र के नजदीक बसे गांव में जाकर परिंडे बांधेगें साथ ही ग्रामीणों को इसके लिए जागरुक भी करेंगे।
टीम के नीरज मीना ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुस्तला स्टेशन, गांधीनगर, काली डाई, श्योपुरा, रवाजना डूँगर, रवाजना चैड़, हिन्दवाड़, जुवाड़, जीनापुर के टापरा, रेलवे फाटक न.144, अधूरा श्योपुरा, नीमली दोनों, शिव कालोनी, विनायक नगर, अशोक नगर, शिवकरण नगर, नेहा नगर, देलवाल जी रोड, टोंक रोड़ सहित अनेक जगह परिण्डे बांधे गये हैं।

social work birds summer season
शनिवार को नगर परिषद क्षेत्र के मोतीनगर, शांति नगर, बमोरी, अंबेडकर काॅलोनी व लवकुष काॅलोनी तथा ग्रामीण क्षेत्र में जीनापुर व धमूण में टीम में शामिल सदस्यों ने परिंडे बांधे। इस दौरान आसपास रहने वाले लोगों को रोजाना परिंडों में पानी भरने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। परिंडे बांधने के इस कार्य में संतराम प्रजापत, सुरेष मेरोठा, डाॅक्टर उमेश जाटव, डाॅ. विजेन्द्र पहड़वा, छेलबिहारी, मुकेश, जगदीश, सत्यनारायण, हरिराम सहित कई लोग सहयोग कर रहे हैं।
इसी प्रकार पक्षी बचाओ परिंढा बांधो अभियान के तहत योग सेवा दल समिति सवाई माधोपुर के तत्वावधान में चलाए जा रहे सात दिवसीय पक्षी बचाओ परिंढा बांधो अभियान के तहत बेजूबान पक्षीयो के लिए परिंडे बांध कर लोगों को नियमित स्वच्छ पानी भरने का शपथ दिलाई जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !