Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अधूरी पढ़ाई को पूरा करें छात्र, लेटरल एन्ट्री से होगा प्रवेश

महिला विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षाए फीस का पुनर्भरण सुविधा

अतिरिक्त विषय में बीए करने की व्यवस्था

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय पीजी कॉलेज सवाई माधोपुर में आज मंगलवार को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के लिए प्री-प्रवेश काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. गोपाल सिंह ने शिविर में उपस्थित छात्रों, परामर्शदाताओं को मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के विशेषताओं के बारे जानकारी दी। प्रो. डॉ. गोपाल सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने एवं आईटी के उपयोग से सभी को दूरस्थ शिक्षा सर्व सुलभ हो रहा है।

 

क्षेत्रीय केन्द्र भरतपुर के सहायक कुलसचिव एसबी सिंह ने बताया कि मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा पद्धति से अध्ययन कराने वाले अध्ययन में गुणवत्ता कौशल एवं वर्तमान परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण रोजगारोन्मुखी कोर्सो में कामकाजी एवं घरेलू महिलाएं, रोजगार व स्वरोजगार प्राप्त महिलाएं एवं पुरूष पदोन्नति के इच्छुक विद्यार्थी घर बैठे दूरस्थ शिक्षा से उच्च शिक्षा पाना चाहते हैं, वे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर, स्नातक, डिप्लोमा एवं अन्य प्रमाण पत्र कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। यदि किसी छात्र ने स्नातक अथवा स्नातकोत्तर की पढ़ाई बीच में छोड़ दी है वो लेटरल एंट्री के माध्यम से खुला विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई जारी रख सकता है। सहायक कुल सचिव एसबी सिंह ने बताया की आजकल मल्टी स्किल का दौर है एवं ऐसे कई विद्यार्थी हैं, जो अलग-अलग विषयों में डिग्री प्राप्त कर दक्षता प्राप्त करना चाहते हैं।

 

 

छात्र अध्ययन के साथ कोई भी दो डिग्री कर सकता है। उसे एक नियमित विश्वविद्यालय एवं दूसरी दूरस्थ शिक्षा से घर बैठे ले सकता है। आवेदन करते समय जो विद्यार्थी किताबें नहीं लेंगे और केवल ऑनलाइन पाठ्य सामग्री लेंगे उन्हें फीस में 15 फीसदी रियायत मिलेगी। खुला विश्वविद्यालय में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए लाइन प्रवेश एवं घर बैठे पुस्तके प्राप्त करने की अच्छी सुविधा है। इस अवसर पर डॉ. शाहिद जैदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया एवं क्रार्यक्रम में प्रो. पूरणमल मीना, प्रो. दुलारी राम मीना, प्रो. हनुमान मीना एवं वीएमओयू के अंकुर शर्मा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

इन पाठ्यक्रमों में ले सकते है दाखिला

बीए, बीएड, बीजेए बीएलआईएस एवं बीए एडिशनल तथा स्नातकोत्तर में अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, पुलिस प्रशासन, हिन्दी, इतिहास, मनोविज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत शामिल हैं। इसके अलावा एमकॉम की भी सुविधा है। कम्प्यूटर विज्ञान में भी पीजी कर सकते हैं। इसके साथ-साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलोजी में एमएससी की सुविधा भी दी जा रही है। योगा, मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा व फलित ज्योतिष, महात्मा गांधी नरेगा में सर्टिफिकेट के पाठ्यक्रम भी शामिल हैं।

 

गांव एवं तहसील स्तर के छात्रों, रोजगार प्राप्त व्यक्ति कम पढ़े लिखे व्यक्तियों के लिए पंचायतीराज प्रोजेक्ट, नरेगा मेट एवं सामाजिक समस्याओं संबंधी महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम का अध्ययन विद्यार्थी घर बैठे प्राप्त कर सकता है। पहली बार एमबीए प्रवेश परीक्षा के स्थान पर सीधे प्रवेश ले सकेंगे। छात्र इसके लिए ऑनलाइन अथवा ई-मित्र के माध्यम से फीस जमा कर प्रवेश ले सकेगे।

 

Students should complete their incomplete studies, admission will be done through lateral entry

 

31 जनवरी तक ले सकते है प्रवेश

सहायक कुलसचिव एसबी सिंह ने बताया कि वीएमओयू में प्रवेश पाना सुगम है। प्रवेश के लिए किसी प्रकार की टीसी अथवा माईग्रेशन की जरूरत नहीं है। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर जाकर एडमिशन लिंक पर क्लिक कर नये छात्र फ्रेश एडमिशन के तौर पर और पूर्व पंजीकृत छात्र प्रमोटी लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन अथवा ई-मित्र, नेट-बैकिंग एवं क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क जमा कर प्रवेश के लिए आवश्यक योग्यता संबंधी दस्तावेज अपलोड कर अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात आवेदन कि प्रिन्ट कापी जमा कराने की आवश्यकता नहीं है।

 

रोजगारपरक पाठ्यक्रम में छात्रों का रूझान

विवि कई प्रकार के रोजगारपरक पाठ्यक्रम भी चला रहा है। छात्रों को ऐसे कार्यक्रम रोजगार के लिए तैयार करते हैं। विगत वर्षों में अनेक छात्रों को पत्रकारिता, कंप्यूटर, योग एवं एमबीए जैसे व्यावसायिक रोजगारपरक कोर्स करने के बाद रोजगार प्राप्त हुआ है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !