Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

शहीद दिवस पर जिला कलेक्टर ने श्रमदान कर लोगों को किया जागरूक, राष्ट्रपिता बापू को अर्पित किए श्रद्धासुमन

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय को क्लीन व ग्रीन सिटी बनाने के लिए जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने मंगलवार को शहीद दिवस के अवसर पर गणेशधाम तिराहे पर श्रमदान कर शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिये स्थानीय निवासियों को जागरूक किया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, पुलिस के जवान, नगर परिषद के कार्मिक, सफाई कर्मी, नेहरू युवा केन्द्र के वॉलेन्टियर्स, एनसीसी कैडेट, यश दिव्यांग संस्थान, पथिक लोक सेवा समिति सहित अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्यों ने टीम बनाकर श्रमदान किया। इस दौरान गणेशधाम तिराहे पर रोड़ के दोनों ओर फैली गंदगी, वन क्षेत्र में पड़ी पॉलिथीन, कांच के टुकड़े, प्लास्टिक व कांच की बोतले, कंटीले झाड़, चाय व पानी के डिस्पोटल, तम्बाकू के पाउचों को नगर परिषद द्वारा संचालित ओटो टीपर गाड़ी में डालकर डिस्पोजल किया गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया गया। जिला कलेक्टर ने गणेश धाम पर फल, चाय नाश्ता के लिए लगाए जाने वाले ठेलों को कतार में व्यवस्थित रूप लगाने एवं प्रत्येक ठेले के साथ डस्टबिन अवश्य रखने के निर्देश दिए।

 

 

ऐसा न करने वालों पर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने, अनुपयोगी कचरा संग्रहण वाहन को दुरस्त करवाने के निर्देश विकास अधिकारी समय सिंह मीणा का प्रदान किए। जिला कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी सिद्धान्तों से प्रेरित होकर जिले में स्वच्छता अभियान प्रारम्भ किया गया है। भविष्य में समय समय पर विशेष सफाई अभियान चलाकर रणथम्भौर टाईगर रिजर्व एवं सवाई माधोपुर शहर को सुन्दर व स्वच्छ रखते हुए मिनी पिंक सिटी के रूप में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर एवं गणेशधाम के प्रमुख मार्गो को स्वच्छ रखने से रणथम्भौर का स्वरूप निखरेगा और पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा। सौन्दर्यकरण से प्रभावित होकर देश विदेश से आने वाले पर्यटक त्रिनेत्र गणेश तथा रणथम्भौर की स्वच्छ छवि अपने साथ लेकर जाएंगे तथा वर्तमान में सवाई माधोपुर मिनी पिंक सिटी के सुन्दर स्वरूप से वहां के निवासियों को अवगत कराएंगे। जिला कलेक्टर ने गणेश धाम पर सफाई कार्यों में सहयोग करने वाले सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगे भी सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिये इसी तरह कार्य किया जायेगा। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार, एसडीएम अनिल चौधरी, तहसीलदार मुकेश अग्रवाल, उप निदेशक महिला अधिकारिता अमित गुप्ता, जिला रसद अधिकारी ज्ञानचन्द, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक हर्षित खण्डेलवाल, नगर परिषद आयुक्त पंकज मीना, स्वास्थ्य निरीक्षक नगर परिषद सवाई माधेापुर गर्जेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

On Martyr's Day, District Collector made people aware by donating labour

 

राष्ट्रपिता बापू को अर्पित किए श्रद्धासुमन दो मिनट का मौन रखकर किया शहीदों को नमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, सहायक कलेक्टर यशार्थ शेखर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्द प्रसाद बंसल सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने शहीद दिवस पर गुलाब बाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर बापू के प्रिय “भजन रघुपति राघव राजा राम”, “वैष्णव जन तो तैने कहिए, पीर पराई जाणे रे”, रामधुनि की गई। प्रातः 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजली दी गई। जिला कलेक्टर ने कहा कि आज पूरा विश्व महात्मा गांधी के आदर्शाे को प्रासंगिक मानते हुए उनके आदर्शाे को अपना रहा है।

 

उन्होंने युवा पीढी को गांधी दर्शन को समझने तथा आत्मसात करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि हमें महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। युवा पीढी एवं बच्चे महात्मा गांधी के आदर्शाे को समझे तथा जीवन में उतारें। उन्होंने कहा कि युवा अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए महात्म गांधी की तरह दृढ़ संकल्पित होकर प्रयास करें। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नाथूलाल खटीक, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक गोविन्द दीक्षित, स्काउट सचिव महेश सेजवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। शहीद दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर, मुख्य चिकित्स एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय सहित समस्त राजकीय कार्यालयों में महात्मा गांधी पुण्य तिथि, शहीद दिवस के मौके पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा बापू के बताए मार्ग पर चलने एवं उनके आदर्शाे को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !