Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कोलकाता रे*प-म*र्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने उठाए गंभीर सवाल

नई दिल्ली: कोलकाता रे*प-म*र्डर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज मंगलवार को सुनवाई की है। कोर्ट ने मामले का स्वत: ही संज्ञान लिया है। यह सुनवाई चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने की है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, कोर्ट ने कहा कि ऐसा लगता है कि अ*पराध का पता शुरुआती घंटों में ही चल गया था।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने इसे आ*त्मह*त्या बताने की कोशिश की। कोर्ट ने कहा कि अधिकतर युवा डॉक्टर 36 घंटे तक काम करते हैं। हमें कामकाज के सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए एक नेशनल प्रोटोकॉल विकसित करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर महिलाएं काम पर नहीं जा पाएंगी और कार्यस्थल पर सुरक्षित नहीं होंगी, तो ऐसा कर हम उन्हें समानता के अधिकार से वंचित कर रहे हैं।

Supreme Court raised serious questions in Kolkata doctor Resident Case

कोर्ट ने इस बात पर भी चिंता जाहिर की है कि पीड़िता का नाम मीडिया में हर जगह छप चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि जब आरजी कर अस्पताल के प्रिंसिपल का आचरण जांच के दायरे में था, तो उन्हें तुरंत दूसरे कॉलेज में कैसे नियुक्त कर दिया गया। साथ ही कोर्ट ने कोलकाता पुलिस पर भी सवाल उठाए है। उसने कहा कि कैसे हजारों की भीड़ आरजी कर मेडिकल कॉलेज में घुस गई।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को लगाई फटकार:

सुप्रीम कोर्ट ने मामले में एफआईआर देरी से दर्ज करने को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने पूछा कि अस्पताल प्रशासन क्या कर रहा था। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो गई है।मेहता ने कहा कि कोलकाता पुलिस की जानकारी के बिना 7,000 लोगों की भीड़ आर जी कर अस्पताल में प्रवेश नहीं कर सकती।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !