Saturday , 5 September 2026
Breaking News

नीट-यूजी 2024 के परीक्षा परिणाम रद्द करने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

नई दिल्ली / New Delhi : सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court of India) ने नीट-यूजी परीक्षा (Neet UG Exam) को रद्द करने से इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले तीन जजों की बेंच ने कहा है कि इस बात के कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं जो यह साबित कर सकें कि परीक्षा के प्रश्न पत्र योजनाबद्ध तरीके से लीक हुए थे।

कोर्ट का कहना है कि परीक्षा की पवित्रता पर सवाल नहीं उठता है, इसलिए कोर्ट ने दोबारा परीक्षा कराने का आदेश देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि अगर किसी छात्र को गलत तरीके से फायदा होते हुए दिखता है तो ऐसे छात्रों को बाद में स*जा दी जाएगी।

Supreme Court refuses to cancel NEET-UG 2024 exam results

कोर्ट का कहना है कि फिर से परीक्षा होने से 20 लाख से ज्यादा छात्रों पर इसका गंभीर असर पड़ेगा। इससे मेडिकल की पढ़ाई के लिए दाखिले का कार्यक्रम प्रभावित होगा।

हाई कोर्ट जा सकते हैं छात्र:

अदालत ने ये भी साफ किया कि ये आदेश नीट परीक्षा की शुचिता पर है। जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, “अगर किसी छात्र को कोई व्यक्तिगत शिकायत है, तो वह कानून के अनुसार अपने अधिकारों को पाने के लिए आजाद है। ऐसे छात्र अपनी मांगों को लेकर हाई कोर्ट जा सकते हैं।

अदालत ने कहा कि वो भारत सरकार द्वारा गठित सात सदस्यीय कमेटी को कुछ सुझाव भेजेगा। अदालत ने कहा कि, “कमेटी अदालत के निर्देशों का पालन करते हुए ये सुनिश्चित करेगी कि एनटीए द्वारा करवाई जाने वाली नीट यूजी और अन्य परीक्षाओं की प्रक्रिया को मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी गलतियां नहीं हों।

यूट्यूब पर वीडियो देखें:

फेसबुक पर वीडियो देखें:

https://www.facebook.com/reel/1510302869693294

इंस्टाग्राम पर वीडियो देखें:

एक्स पर वीडियो देखें: 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Congress may release its list of candidates by 26 August 2 focus on winnable faces in Kota

26 अगस्त तक कांग्रेस जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची, जिताऊ चेहरों पर फोकस

कोटा: कोटा नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Kota) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने अपनी चुनावी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !