Friday , 4 September 2026
Breaking News

“मताधिकार का प्रयोग करेंगे, वोट करेंगे वोट करेंगे” के नारों से गुंजायमान हुआ शहर 

सवाई माधोपुर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान दिवस, 25 नवंबर, 2023 को मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में “सतरंगी सप्ताह” मनाया जा रहा है। “सतरंगी सप्ताह” के पांचवे दिन नेहरू युवा केंद्र, भारत स्काउट एवं गाइड, खेल विभाग, केन्द्रीय संचार ब्यूरो, राजकीय महाविद्यालय एवं कन्या महाविद्यालय के युवाओं द्वारा मतदाता रैली का आयोजन कर मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया गया।
सोमवार को मतदाता रैली को उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरूका ने रेलवे स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

 

यह रैली बजरिया के मुख्य बाजार में होती हुई कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर सम्पन्न हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने वॉकाथॉन को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में मतदान के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए “सतरंगी सप्ताह” लोकतंत्र पर्व के रूम चल रहा है, जिसके अंतर्गत जिले में संचालित सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के पांचवे दिन की थीम का रंग पीला है और स्लोगन “मत अधिकार का प्रयोग करेंगे, वोट करेंगे वोट करेंगे” है।

 

The city echoed with the slogans of Will exercise the franchise, will vote, will vote

 

उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील है कि वे 25 नवम्बर को लोकतंत्र के महापर्व मतदान दिवस पर मतदान केंद्र जाएं और मतदान अवश्य करें। उन्होंने बताया कि मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक रहेगा। उन्होंने कहा कि वोट डालना प्रत्येक मतदाता का अधिकार तो है ही साथ ही राष्ट्र के प्रति एक कर्तव्य भी है। इसीलिए 25 नवम्बर को मतदान अवश्य करें एवं दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित कर लोकतंत्र के इस पर्व में ज़िम्मेदारी पूर्वक अपना योगदान दें। इस दौरान मतदाता रैली में युवाओं ने मतदाता जागरूकता के नारों वाले बैनर एवं तख्तियां हाथ में लेकर पूरे जोश और उत्साह के साथ नारे लगाते हुए आमजन को मतदान दिवस 25 नवम्बर पर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

 

इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद बंसल, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी हर्षित खण्डेलवाल, जिला खेल अधिकारी मीनू सोलंकी, स्काउट सीओ दिव्या, स्काउट सचिव महेश सेजवाल, महावीर जैन, गर्ल्स कालेज से प्रोफेसर डॉ. कमल बाई मीना, पीजी कालेज से प्रोफेसर प्रियंका सैनी, मनीषा शर्मा, नीरज भास्कर, अरविंद बेस, सूचना प्रसारण मंत्रालय से नेमीचंद मीना सहित अन्य अधिकारी, युवा, कर्मचारी एवं आम मतदाता उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !