Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों का विश्वविद्यालय की टीम में हुआ चयन

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय पीजी महाविद्यालय सवाई माधोपुर के खिलाड़ियों का विश्वविद्यालय की टीम में चयन हुआ है। महाविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ. शाहिद ज़ैदी ने बताया कि इस वर्ष कोटा विश्वविद्यालय की अन्तर महाविद्यालयी बैडमिंटन, मिनी गोल्फ और कुआन की डो प्रतियोगिताएं 18 नवम्बर से 19 नवम्बर तक कोटा विश्वविद्यालय कोटा के खेल विभाग में आयोजित हुई जिसमें महाविद्यालय की बैडमिंटन महिला टीम ने महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की टीम से टीम खिलाड़ी शिवानी चौधरी का बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से अन्तर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता हेतू विश्वविद्यालय की बैडमिंटन टीम में चयन किया गया।
PG college players selected in kota university team
अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता 21 नवंबर से श्री वैष्णव विद्यापीठ इंदौर मध्यप्रदेश में आयोजित होगी। दूसरी ओर मिनी गोल्फ और कुआन की डो खिलाड़ी विष्णु गुर्जर तथा राजेश गुर्जर ने भी अपने गेम में जीत दर्ज कर प्रथम स्थान  प्राप्त किया। प्रथम स्थान के साथ ही विष्णु और राजेश का चयन अन्तर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता हेतु विश्वविद्यालय की मिनी गोल्फ तथा कुआन की डो टीमों में किया गया। खिलाड़ियों का जीतकर पहली बार महाविद्यालय पहुंचने पर कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. गोपाल सिंह ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य और विभिन्न खिलाड़ी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Friendship police jungle railway colony kota 27 May 26 Vikalp Times

10 साल के बच्चे की ह*त्या कर जंगल में फेंका, 16 साल का दोस्त गिरफ्तार

कोटा: (Kota) के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !