Thursday , 23 April 2026
Breaking News

सर्दी का कहर, हल्की बारिश की तरह ओस गिरी

कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में सर्दी का सितम जारी है। पिछले दो दिनों से कोटा में तेज सर्दी के चलते लोग घरों में दुबके नजर आए। सर्दी के सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। तापमान 17.7 डिग्री से घटकर 13.7 डिग्री हो गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विजिबिलिटी भी 100 मीटर दर्ज हुई है। कल और आज सुबह के समय हल्की बारिश की तरह ओस गिर रही थी।

 

The havoc of winter, dew fell like light rain in kota

 

तापमान में आई गिरावट के बाद पूरा दिन गलन-ठिठुरन बनी रही। शहर में सुबह से ही कोहरा बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों और हाईवे पर घना कोहरा छाया हुआ है। हाईवे पर कोहरा होने की वजह से वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है।

 

 

 

चालक अपने वाहन की हेडलाइट जलाकर हाईवे से गुजर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शहर की अपेक्षा तापमान कम है। सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर, कंबल ओढ़कर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार- कोटा में अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

A moving bus caught fire in kota

चलती बस में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर राख-बाल-बाल बचे यात्री

कोटा: कोटा में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब लोक परिवहन की चलती …

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Tragic bus accident in Kota 16 April 26

कोटा में दर्दनाक हादसा, बस पलटी, सड़क पर गिरे यात्रियों को ट्रॉले ने कु*चला, 3 की मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !