Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कोरोना की दूसरी लहर से ग्रामीण क्षेत्र हुआ बुरी तरह प्रभावित

प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण में शहरी क्षेत्र पर अधिक एवं ग्रामीण क्षेत्र में कम सक्रियता दिखाने का खामियाजा अब ग्रामीण क्षेत्र भी भुगतता हुआ दिखाई दे रहा है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर युवा एवं ग्रामीण क्षेत्र पर बहुत अधिक प्रभाव डाल रही है। जहां पहली लहर में अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित, वृद्ध एवं प्रोढ़ अधिक संक्रमित हुए। संक्रमण का सेंटर मेट्रो एवं अन्य बड़े शहर ही रहे। वहीं दूसरी लहर ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकराल रूप दिखा रही है। वृद्धों के बजाय युवाओं को ज्यादा संक्रमित कर रही है। सरकारी सूत्रों के अनुसार कलेक्टर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शादी विवाह में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क की गाइडलाइन का पूर्णतया पालन नहीं किया गया, इसलिए कोरोना की पहली लहर से अछूता रहा ग्रामीण क्षेत्र दूसरी लहर में बुरी तरह प्रभावित हो गया। ग्रामीण क्षेत्र में शहरी क्षेत्र के मुकाबले स्वास्थ्य सुविधाएं उतनी अच्छी नहीं।

The second wave of Corona badly affected the rural area

बहरहाल प्रशासन सामाजिक संगठनों के साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी सहयोग लेकर कोरोना से लड़ाई एवं वैक्सीन लगाने के प्रति लोगों को आसानी से जागरूक कर सकता है। क्योंकि राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता हर गांव कस्बे में मौजूद हैं। जिनका क्षेत्र में प्रभाव भी रहता है। जिनके माध्यम से लोगों में वैक्सीन के प्रति व्याप्त भय को दूर कर वेक्सीनेशन को बढ़ाया जा सकता है।
वहीं ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र किसी के भरोसे नहीं रहते हुए कोरोना को हराने के लिए आम जन को इससे बचने के उपायों पर स्वयं कढ़ाई से पालन करना चाहिए। मास्क लगाने, दो गज की दूरी का पालन करने, बार बार हाथ धोने, अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने से ही संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !