Sunday , 6 September 2026
Breaking News

जिला मुख्यालय पर बिगड़ी सफाई एवं रोड़ लाईट व्यवस्था

जिला मुख्यालय पर कोरोना काल में भी सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। गंदगी बढ़ने से मच्छरों के पनपने व अन्य मौसमी बीमारियों के भी महामारी बनने के हालात होते दिखाई दे रहे हैं। एक ओर जहाँ प्रति दिन जिला प्रशासन एवं नगर परिषद प्रशासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण से उत्पन्न कोरोना महामारी से बचाव एवं जागरूकता के लिए प्रयास करने की बात कही जा रही है। लेकिन कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों को समझने के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप जिले में बढ़ता ही जा रहा है। लगभग हर घर में कोई न कोई सदस्य मौसमी बुखार से पीड़ित देखे जा सकते हैं। नगर परिषद प्रशासन सफाई पर कितना ध्यान दे रहा है इसका उदाहरण इसी से लगाया जा सकता है कि दैनिक देश की धरती समाचार पत्र कार्यालय के बाहर काफी समय से गंदगी फैली हुई थी। उसकी सफाई के लिए प्रयास किये लेकिन असफल रहे। होली के समय स्वयं ही यहाँ सफाई करवा दी गई थी। लेकिन उसके बाद जब नाली की सफाई हुई तो उसका कचरा वापस देश की धरती कार्यालय के गेट के सामने डाल दिया गया। धीरे धीरे वापस चारों ओर गंदगी फैल गयी। सफाई के लिए वार्ड पार्षद से भी कई बार आग्रह किया तो उन्होने बताया कि सफाई कर्मचारियों ने बताया कि सफाई हो गई है। जबकि वास्तव में आज तक भी यहाँ सफाई नहीं हुई। जब एक दैनिक अखबार के कार्यालय के बाहर ही कई माह से सफाई नहीं हो पाई तो अन्य स्थानों के बारे में क्या अंदाजा लगाया जा सकता है ?

Defective cleaning and road light system at the district headquarters Sawai Madhopur

यही स्थिति नगर परिषद क्षेत्र में रोड़ लाईटों की है। आधी से ज्यादा रोड़ लाईटें खराब है। कहीं तो रोड़ लाईटे दिन में जलती दिखाई देती है। वहीं रात को बंद रहती है। इस बारे में नगर विकास न्यास तो नगर परिषद पर और नगर परिषद, नगर विकास न्यास पर जिम्मेदारी डालकर अपनी जिम्मेदारी से मुकर रहे हैं। जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है। इन सारी समस्याओं को लेकर जब आम जन जिला कलेक्टर से सम्पर्क करते हैं तो जिला कलेक्टर भी उन शिकायतकर्ताओं पर ही उल्टा बरसते हैं। कहते हैं कि ये कोई मेरा काम है क्या। ऐसी स्थिति में पीड़ित आखिर अपनी मूल भूत सुविधाओं के लिए क्या अब मुख्यमंत्री तक पहुंचने के लिए प्रयास करेगा। अन्य जन प्रतिनिधि भी इन सारी जन समस्याओं को लेकर खामोश नजर आते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !