Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

गंगापुर सिटी के प्रसिद्ध मंदिर की चोरी का मामला | महज 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

गंगापुर सिटी के प्रसिद्ध मंदिर में ठाकुर जी की मूर्ति पर लगा चांदी का छत्र चोरी होने का मामला सामने आया था। गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी सीताराम पुत्र स्व. मोतीलाल निवासी तलाब गांव लालसोट जिला दौसा को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी हिमांशु शर्मा व पुलिस उप अधीक्षक वृत्त गंगापुर सिटी कालूराम मीना व थानाधिकारी धनराज मीना पुलिस निरीक्षक के निकट सुपरविजन में विनोद कुमार उप निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा काफी लग्न, मेहनत व पुख्ता जानकारी कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 24 घण्टे के अन्दर मंदिर चोरी का पर्दाफास करते हुए थाना गंगापुर सिटी पर दर्ज मामले में छत्र चोर सीताराम पुत्र स्व. मोतीलाल निवासी तलाब गांव थाना लालसोट जिला दौसा को गिरफतार कर चोरी किया गया छत्र बरामद किया गया। अभियुक्त इस प्रकार की घटना करने में अभ्यस्त है। जिसके विरूद्व इस प्रकार की वारदातों के करीब 8 मुकदमात विभिन्न जिलों में दर्ज है। अभियुक्त से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Theft of Gangapur City famous temple case Accused arrested in just 24 hours

यह था मामला:- गंगापुर सिटी में रविवार को दोपहर करीब 1:35 बजे पर एक अज्ञात चोर द्वारा साप्ताहिक लोकडाउन का फायदा उठाकर गंगापुर के प्रसिद्व कल्याण जी मन्दिर से दिनदहाड़े मूर्ती से छत्र चुराकर फरार हो गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !