Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिले में कोरोना के 389 एक्टिव केस | 256 केस 45 से कम उम्र के

कोरोना की दूसरी लहर के ट्रेंड पहली लहर के ट्रेंड से अलग हैं तथा ज्यादा खतरनाक हैं लेकिन हम एकजुट और सावधान रहें तो इससे मुकाबला ज्यादा मुश्किल भी नहीं है। जहाँ कोरोना की पहली लहर में ज्यादा शिकार बुजुर्ग और अधेड़ हुए वहीं दूसरी लहर युवाओं को ज्यादा शिकार बना रही है। जिले में वर्तमान में 389 पाॅजिटिव केस में से 256 यानि दो तिहाइ 45 साल से कम आयु के हैं, वहीं 133 केस 45 साल से अधिक आयु वर्ग में है। इसका कारण चिकित्सकों से जाना गया तो उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगने से 45 वर्ष से अधिक आयु के कम संक्रमित हो रहे है। जहाँ पहली लहर में बुजुर्ग और दूसरे गम्भीर रोगों से पीड़ित व्यक्ति कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण शिकार बने, वहीं दूसरी लहर में वे कोविड-19 वैक्सीन लगाने के कारण काफी हद तक बच गये। वैक्सीन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है तथा दुर्भाग्य से वैक्सीन लगने के बाद भी कोरोना हो जाए तो केजुअल्टी के चांस लगभग जीरो हैं। दूसरी ओर युवाओं में बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता होने के कारण वे पहली लहर में संक्रमित होने के बावजूद अधिकांश मामलों में तेजी से रिकवर हो गये। लेकिन युवाओं की मोबिलिटी एवं आवाजाही अधिक होने तथा कुछ हद तक लापरवाही बरतने से इस बार दूसरी लहर में 45 वर्ष से कम आयु के एक्टिव मरीजों की संख्या अधिक है। इस सम्बंध में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जिले के सभी युवाओं से अपील की है कि आपकी जान आपके परिवार के साथ ही प्रशासन और राज्य सरकार के लिये भी बहुत महत्वपूर्ण है। कोरोना का नया स्ट्रेन बहुत घातक है। कम से कम घर से निकले, आजीविका के लिये घर से निकलना जरूरी हो तो सही तरीके से मास्क लगा कर ही निकलें, भीड़भाड़ में जाने से बचें, किसी से भी हाथ न मिलाएं। यह समझ कर मास्क न हटाएं कि सामने वाले व्यक्ति को तो मैं अच्छी तरह से जानता हूं, इसके कोरोना नहीं है। आश्चर्य की बात यह है कि अब अधिकतर ऐसे व्यक्ति पाॅजिटिव आ रहे हैं जिनमें कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं है। जिले में आज की स्थिति में एक्टिव 389 में से 362 पाॅजिटिव बिना लक्षण वाले हैं। इसका कारण यह भी हो सकता है कि नये स्ट्रेन में लक्षण भी बदल गए हों। सभी व्यक्ति मास्क लगाए।

389 active case of Corona virus in Sawai madhopur

यदि आप स्वस्थ हैं और मास्क लगा रहे हैं तो खुद को संक्रमण से बचा रहे हैं। यदि आपको कोरोना है लेकिन लक्षण नहीं है, जाॅंच नहीं करवाई है और मास्क लगा रहे हैं तो दूसरों को संक्रमण से बचा रहे हैं। कलेक्टर ने बताया कि सावधानी और सतर्कता ही जिले को कोरोना की भयावहता से बचाएगी। सावधानी बरतनी है लेकिन घबराना नहीं है। कोरोना संक्रमित की समय पर जाॅंच होने पर जीवन बचने की सम्भावना बहुत ज्यादा है। अतः अपने नजदीकी सेंटर पर जाकर आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाएं। जिले में जल्द ट्रेसिंग और ज्यादा जाॅंच होने के कारण कुल पाॅजिटिव केस 389 में से क्रिटिकल मात्र 4 हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक लिये 1 लाख 2 हजार 581 सैंपल में से 1 लाख 2 हजार 44 की रिपोर्ट मिल चुकी है। इनमें से 2892 यानि केवल 2.64 प्रतिशत पाॅजिटिव मिले हैं। जिले में 1 लाख 45 हजार लोगों ने पहली डोज तथा 21 हजार ने दूसरी डोज ले ली है। इनमें से अधिकांश 45 साल से अधिक आयु के लोग हैं तथा हैल्थ वर्कर्स एवं फ्रंटलाइन वर्कर हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !