Sunday , 7 June 2026
Breaking News

6 माह से पूराने सभी प्रकरणों का तत्काल करें समाधान – कलेक्टर

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आमजन की व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को आगाह करते हुए निर्देश दिये हैं कि सम्पर्क समाधान पोर्टल पर 6 माह से अधिक पुराने सभी प्रकरणों का जल्द से जल्द निस्तारण करें। कलेक्टर ने बताया कि विभिन्न विभागों के 325 प्रकरण 6 माह से अधिक पुराने हैं। इनमें से भी 51 प्रकरण 1 साल से भी अधिक पुराने हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इन सभी प्रकरणों का निस्तारण कर परिवादी को सूचित करें तथा पूछे कि धरातल पर काम हुआ या नहीं, वह संतुष्ट है या नहीं। जिला स्तरीय अधिकारी रैंडमली मौके पर जाकर भी देखे कि समस्या समाधान हुआ या नहीं। जिन मामलों में बजट अभाव होने या नियम विरूद्ध होने के कारण मांग पूरी करना सम्भव नहीं है, परिवादी को विनम्रतापूर्वक लिखित में सूचित कर दें ताकि वह एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय के चक्कर न लगाए।

Immediate resolve all the pending cases - Collector

कलेक्टर ने पूर्व में जारी अपने आदेशों की क्रियान्विति की भी समीक्षा की। इस आदेश के मुताबिक प्रत्येक अधिकारी को प्रत्येक कार्य दिवस में अपने कार्यालय में जनसुनवाई करनी है तथा इसका टाइम टेबल अपने कक्ष के बाह प्रदर्शित करना है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !