Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

माता-पिता की सेवा नहीं करने वाले जायेंगे जेल

जिला कलक्टर डाॅ. एस. पी. सिंह ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 की प्रभावी पालना के निर्देश दिये हैं।
जिला कलक्टर ने बताया कि यह अधिनियम राज्य में 1 अगस्त, 2008 से लागू है। अधिनियम के क्रियान्वयन के लिये प्रत्येक उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में अधिकरण बनाया गया तथा जिले स्तर पर अपीलीय अधिकरण का गठन किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी को अनुरक्षण अधिकारी (मैन्टेनैंस ऑफिसर) के रूप में अधिसूचित किया गया। उक्त पदाधिकारी द्वारा अधिनियम के अन्तर्गत प्राप्त प्रकरणों का निस्तरण किया जाता है। माता पिता को भोजन, कपड़ा जैसी आवश्यक सेवा/वस्तु न देने वालों को उपखण्ड मजिस्ट्रेट के पास जेल भेजने और पैत्रक सम्पत्ति से वंचित करने का अधिकार है।

Help Respect serve parents jail
जिला कलक्टर ने बताया कि अधिनियम की धारा 32(1) की पालना में राजस्थान सरकार ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण नियम-2010 जारी किये गये। अधिनियम की धारा 23(1) के अनुसार कतिपय परिस्थितियों में सम्पत्ति के अन्तरण को शून्य घोषित करने के संबंध में समस्त जिला कलेक्टर एवं उपखण्ड अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के लिये परिपत्र जारी किया।
राज्य में राज्य/केन्द्र सरकार द्वारा अनुदानित राजकीय एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से कुल 45 वृद्धाश्रम संचालित हैं, जिनमें गरीब वृद्ध निःसहाय, निराश्रित, सन्तानहीन, परिवार से प्रताड़ित तथा वृद्ध व्यक्ति आजीविका चलाने में असमर्थ वृद्ध महिल/पुरूष जिनकी आयु 60 वर्ष अथवा इससे अधिक है, उन्हें आवास, भोजन,वस्त्र, मनोरंजन, चिकित्सा, पत्र-पत्रिका आदि की निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है।
राज्य में कुल 22 भक्त श्रवण कुमार कल्याण सेवा आश्रम (डे-केयर सेन्टर) संचालित किये जा रहे हैं। जिनमें उनकी आवश्यकताओं जैसे चिकित्सा सेवा, प्रौढ शिक्षा, धार्मिक प्रवचन, धार्मिक स्थलों का भ्रमण एवं निःशुल्क चाय, अल्पाहार, पत्र-पत्रिकाएं व मनोरंजन आदि की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाती है। वर्तमान में वरिष्ठ नागरिकों के पुनर्वास एवं संरक्षण की दिशा में समुचित कार्य करने के लिये राजस्थान राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !