Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

प्रथम चरण के लिए पंच-सरपंच के लिए हुआ मतदान

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2020 के प्रथम चरण में आज खण्डार और चौथ का बरवाड़ा पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच का चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। मतदान के बाद मतगणना प्रक्रिया शुरू हो गयी है।
खण्डार पंचायत समिति में 31 तथा चौथ का बरवाड़ा में 23 ग्राम पंचायत के सरपंचों और पंचों के लिये मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी तथा जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. एस.पी. सिंह तथा पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने दिनभर मतदान केन्द्रों का दौरा किया, मतदाताओं से बातचीत कर भयमुक्त होकर शांतिपूर्वक मतदान की बात कही। उन्होंने अनियाला, छाण, बहरावण्डा खुर्द, दौलतपुरा, खण्डेवला तथा पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा की विभिन्न पंचायतों के मतदान केन्द्रों का दौरा कर मतदान कार्मिकों से बात की, उनका हौसला बढ़ाया तथा निर्देश दिये कि चुनाव और मतगणना सम्बंधी प्रत्येक प्रक्रिया पूर्ण सावधानी से करें। उन्होंने कानून व्यवस्था की दृष्टि से दिनभर सम्बन्धित एसडीएम तथा दोनों पंचायत समिति क्षेत्रों में लगाये विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेटों, एरिया मजिस्ट्रेटों से लगातार फीडबैक लिया।

Voting Panch Sarpanch election first phase Sawai Madhopur
पंचायत आम चुनाव 2020 के प्रथम चरण के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक मनीष गोयल ने भी मतदान पर लगातार नजर रखी। उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं को भी देखा।
पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा जोश देखा गया। सुबह सर्दी के कारण धीमी गति से शुरू हुए मतदान का प्रतिशत दिन चढ़ने के साथ ही बढ़ने लगा। मतदान के लिए मतदान केन्द्रों पर लम्बी कतारों में मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिये उत्साहपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते मिले। बड़ी संख्या में दिव्यांग और वरिष्ठजन बड़े उत्साह से मतदान करते नजर आये। मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। सभी मतदान केन्द्रों पर मिनिमम फेसिलिटी एष्योर्ड की गई थी।
पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा में सुबह 9 बजे तक लगभग 13 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर बारह बजे तक 26.89 प्रतिशत एवं अपरान्ह तीन बजे तक 54.23 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार पंचायत समिति खंडार में दोपहर 12 बजे तक 23.42 प्रतिशत एवं अपरान्ह तीन बजे तक 52.32 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार खंडार पंचायत समिति में 70.49 एवं चौथ का बरवाड़ा में 72.53 प्रतिशत मतदान हुआ। समाचार लिखे जाने तक कई पंचायतों के मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लाइन लगी रही एवं मतदान प्रक्रिया जारी थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !