Saturday , 6 June 2026
Breaking News

वंदे भारत एक्सप्रेस का किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर हुआ स्टॉपेज 

अजमेर: अजमेर से वाया जयपुर चंडीगढ़ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के प्रयासों और अनुशंसा पर किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज शुरू हो चुका है। केंद्रीय मंत्री चौधरी के नेतृत्व में ट्रेन स्टॉफ का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। किशनगढ़ रेलवे स्टेशन शनिवार रात को एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना, जब अजमेर से वाया जयपुर चंडीगढ़ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (20977/20978) ने पहली बार यहां ठहराव लिया।
Vande Bharat Express stopped at Kishangarh Railway Station In Ajmer
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के अथक प्रयासों और अनुशंसा के फलस्वरूप यह ठहराव संभव हुआ है। स्टेशन पर ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया। इसमें केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी, उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।
ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना:
स्वागत समारोह के बाद केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अजमेर के लिए रवाना किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह ठहराव क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अजमेर संसदीय क्षेत्र के अन्य स्टेशनों के विकास के लिए भी प्रयास जारी रहेंगे।
स्थानीय विकास को मिलेगा प्रोत्साहन:
किशनगढ़ स्थानीय के नागरिकों ने वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर बताया। इससे न केवल पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि मार्बल उद्योग को भी नई ऊंचाइयां छूने का अवसर मिलेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !