Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को धरातल पर उतारने के लिए जुटी विद्या भारती

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विद्या भारती राजस्थान द्वारा प्रवासी कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 31 जुलाई से 5 अगस्त तक हिरण मगरी, उदयपुर स्थित विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया, जिसमें राजस्थान के 55 पूर्णकालिक प्रवासी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस कार्यशाला में सवाई माधोपुर से भारतीय शिक्षा समिति के जिला सचिव जगदीश प्रसाद शर्मा तथा जिला निरीक्षक महेन्द्र कुमार जैन ने सहभागिता की।

 

जिला निरीक्षक महेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि राष्ट्रीय दायित्व बोध से प्रेरित विद्या भारती अपने संस्थान के कार्यकर्ता, प्रधानाचार्य एवं आचार्यों को 25 फोकस एरिया पर प्रशिक्षण दे रही हैं। विद्या भारती ईसीसीई को लेकर एक आदर्श स्वरूप समाज के सामने रखने वाली है। बालकों का स्तरानुसार समग्र विकास कैसे किया जाये, यह केन्द्रीय विषय रखा गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के आलोक में शिक्षण पद्धति एवं मूल्यांकन पद्धति पर चिंतन व मंथन किया जाएगा।

 

Vidya Bharti is working to take the National Education Policy-2020 on the ground

 

छात्र केन्द्रित व क्रिया आधारित शिक्षण आनंददायी कैसे हो तथा सिखाने का प्रतिफल अधिकाधिक प्राप्त हो, इस हेतु विद्या भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री गोविन्द कुमार महंत, विख्यात शिक्षाविद् दिलीप बसंत बेतकेकर, अखिल भारतीय विद्या भारती की ई – पाठशाला के निदेशक और तकनीकी विशेषज्ञ राकेश शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं शिक्षाविद् हनुमान सिंह राठौड़, विद्या भारती राजस्थान के अध्यक्ष भरतराम कुम्हार पूर्व बोर्ड अध्यक्ष, राजस्थान के क्षेत्रीय मंत्री परमेन्द्र दशोरा पूर्व कुलपति कोटा विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय सहमंत्री प्रेमसिंह शेखावत, क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवप्रसाद, क्षेत्रीय सह-संगठन मंत्री गोविन्द कुमार, अखिल भारतीय विद्या भारती प्रशिक्षण के सह संयोजक राममनोहर शर्मा सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

 

भारतीय ज्ञान परंपरा के आधार पर एक वैश्विक नागरिक तैयार करने के काम में विद्या भारती अपना योगदान करने के लिए प्रयत्नशील है। हजारों कार्यकर्ता मिशन भाव से सेवारत है। विद्या भारती सभी राष्ट्रीय हितधारक समूहों से अपेक्षा करती है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 के क्रियान्वयन में अपनी सकारात्मक भूमिका व दायित्वों का निर्वहन करें।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !