Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

विनेश फोगाट ने कुश्ती को कहा अलविदा

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती के 50 किलो भार वर्ग के फाइनल में वजन ज्यादा होने के कारण अयोग्य घोषित किए जाने के बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती को अलविदा कह दिया है। पेरिस ओलंपिक के फाइनल से बाहर होने के बाद विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर एक्स पर ट्वीट भी किया है।

 

Vinesh Phogat announced retirement from wrestling

 

 

 

विनेश फोगाट ने लिखा है कि, “माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ़ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब।” विनेश ने लिखा है कि, “अलविदा कुश्ती 2001-2024 आप सबकी हमेशा ऋणी रहूँगी माफी।”

 

 

 

विनेश फोगाट के कुश्ती को अलविदा के कहने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लिखा है कि, “हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फौगाट ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करके ओलंपिक में फाइनल में प्रवेश किया था। किन्हीं भी कारणों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हो लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन है।

 

 

 

उन्होंने लिखा है कि, “हमारी सरकार ने ये फैसला किया है कि विनेश फौगाट का स्वागत और अभिनंदन एक मेडलिस्ट की तरह ही किया जाएगा। हरियाणा सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, इनाम और सुविधाएँ देती है वे सभी विनेश फौगाट को भी कृतज्ञता पूर्वक दी जायेंगी। हमें आप पर गर्व है विनेश!।”

 

 

विनेश फोगाट के कुश्ती को अलविदा कहने पर भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने भी सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है। बजरंग पूनिया ने लिखा है कि, “विनेश आप हारी नहीं हराया गया हैं, हमारे लिए सदैव आप विजेता ही रहेगी आप भारत की बेटी के साथ साथ भारत का अभिमान भी हो।”

 

 

 

विनेश के कुश्ती को अलविदा कहने के एलान पर भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने भी सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है।साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, विनेश तुम नहीं हारी हर वो बेटी हारी है जिनके लिए तुम लड़ी और जीती। ये पूरे भारत देश की हार है।

उन्होंने आगे लिखा है कि, “देश तुम्हारे साथ है। खिलाड़ी के तौर पे उनके संघर्ष और जज्बे को सलाम”

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !