Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जलजमाव, उत्तराखंड और हिमाचल में भारी नुकसान

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में जबरदस्त बारिश हो रही है। कई इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान रूक रूककर, तो कई जगह लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों के लोगों को राहत मिली है तो वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए यह बारिश मुसीबत का सबब बन गई है। बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में काफी नुकसान हुआ है।

Waterlogging due to rain in Delhi-NCR, heavy damage in Uttarakhand and Himachal

वहीं दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश जारी है। कई घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। इसके कारण कई जगह जाम की स्थिति देखी जा रही है। बारिश के कारण बुधवार को देर शाम दिल्ली के छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास लोग तीन घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसे रहे। बारिश के कारण अरविंद मार्ग, अक्षरधाम, आश्रम, आईटीओ, पुल प्रहलादपुर, एमबी रोड, एमजी रोड, ओल्ड रोहतक रोड, शादीपुर, मधुबन चौक और राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर यातायात बाधित रहा।

हरियाणा के गुरुग्राम में हुई तेज बारिश के बाद कई हिस्सों में पानी भर गया है। दिल्ली एयरपोर्ट आने वाली छह फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया है। इसमें से दो विमान को लखनऊ और चार को जयपुर भेजा गया है। स्पाइसजेट और इंडिगो सहित कई एयरलाइंस ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

15 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान:

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 11 से 15 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश या फुहारें आने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रो में वज्रपात की भी आशंका जताई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !