Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला प्रमुख ने विद्यालयों के विकास के लिए की घोषणाऐं

जिला प्रमुख सुदामा मीना ने रणथंभौर रोड़ स्थित होटल में आयोजित दो दिवसीय आवासीय राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना वर्ष 2021-22 के तहत उप जिला प्रमुख, जिला परिषद सदस्य व जिला स्तरीय अधिकारियों का संयुक्त आमुखीकरण प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। निजी सहायक प्रदीप सिंह ने बताया कि इस अवसर पर जिला प्रमुख सुदामा मीना ने कहा कि सभी को पंचायत राज के अधिकारों को समझना होगा और क्षेत्र का विकास करना है।
उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि जनप्रतिनिधियों की बात को सुने व उनके क्षेत्र के विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाने का प्रयास करें साथ ही जरूरतमंद लोगों को विभागीय योजनाओं की पूरी जानकारी दें और ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करें। जिला प्रमुख ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय बनोटा में वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। विद्यालय की बालिकाओं ने कलश यात्रा के साथ स्वागत गान कर सभी महमानों का मोहक स्वागत किया।
zila pramukh announcements for the development of schools in sawai madhopur
इसके बाद बालिकाओं ने भिन्न-भिन्न गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में जिला प्रमुख सुदामा मीना ने 4 कक्षा-कक्ष व बालिकाओं के लिए शौचालय बनवाने तथा पेयजल के लिए सीमेंट की पानी की टंकी, बोरिंग की घोषणा की। प्रधान निरमा मीना ने 2 कक्षा-कक्ष के लिए 10 लाख व स्टेडियम के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की। रामप्रसाद पुत्र रामसिंह बीड़ ने 51 हजार, वीरसिंह मीना ने लेपटॉप के लिए 36 हजार रुपए, रुक्मिणी एएनएम ने 5 हजार रुपए विद्यालय विकास कोष के लिए दिए। इसके बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुनारी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। जिला प्रमुख सुदामा मीना ने प्रतिभाशाली बच्चों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विद्यालय परिवार की मांग पर शौचालय निर्माण व कक्षा-कक्ष के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की और कहा कि आगामी समय में विकास के लिए और भी कक्ष कक्ष के लिये जिला परिषद कोष से पैसा दिया जायेगा। इस अवसर पर उपजिला प्रमुख बाबूलाल मीना, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डिग्गी प्रसाद मीना, पूर्व सरपंच एंडा मुकेश मीना, मीना सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मसिंह मीना, सरपंच पाली राजेश मीना, धनसिंह मीना, आशाराम बैनाड़ा, मुकुट मीना, जमनालाल मीना, सुनील मीना, देशराज सैनी, पप्पूलाल मीना, बन्टी मीना, वसीम सेलू, रतनलाल यादव उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !