Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिले के 34 परीक्षा केन्द्रों पर 27 हजार 4 परीक्षार्थी देंगे रीट परीक्षा

सवाई माधोपुर: आगामी 27 एवं 28 फरवरी को आयोजित होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट-2024) के सफल आयोजन के लिए जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में प्रशासन द्वारा तैयारियां पूर्ण हो गई। इसी क्रम में सोमवार को परीक्षा के सफल आयोजन के लिए लगाए गए केंद्राधीक्षक, केंद्र पर्यवेक्षक, अतिरिक्त केंद्राधीक्षक, पेपर कॉर्डिनेटर, फ्लांगकम ओएमआर कोर्डिनेटर को परीक्षा की तैयारियों के संबंध में नगर परिषद सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।

 

 

27 thousand 4 candidates will appear for REET exam at 34 examination centers in Sawai Madhopur

 

 

प्रशिक्षण दौरान जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में प्रशिक्षकों को परीक्षा के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए तथा कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाए। फ*र्जी अभ्यार्थियों को प्रवेश रोकने के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर बायोमेट्रिक, फेस रिकोगनिशन तथा सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है। एरिया मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर फिजिकल सुविधाओं का वेरिफिकेशन किया जाएगा।

 

जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित:

जिला कलक्टर ने कहा कि परीक्षा के संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर परीक्षार्थी जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 07462-220323 पर शिकायत दर्ज करा सकते है। यह नियंत्रण कक्ष 25 फरवरी से परीक्षा समाप्ति तक संचालित रहेगा। इसके अतिरिक्त नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी लक्ष्मण लाल मीणा के मोबाइल नंबर 9694157071 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि जिले के 34 परीक्षा केन्द्रों पर राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

 

 

 

जिले में 27 फरवरी को प्रथम पारी में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक रीट लेवल-1 के 8 हजार 426 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं इसी दिन द्वितीय पारी में अपरान्ह 3 बजे से सांय 5ः30 बजे तक रीट लेवल-2 के 9 हजार 693 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार दूसरे दिन 28 फरवरी को प्रथम पारी में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक रीट लेवल-2 के 8 हजार 885 परीक्षार्थी राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा देंगे।

 

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक निर्देश:

परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में अपने साथ प्रवेश-पत्र, नीला/काला पारदर्शी बॉल पॉईन्ट पेन, कोई एक मान्य फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र मुख्यतः आधार कार्ड एवं इसके अनुपलब्ध होने पर अन्य राजकीय फोटोयुक्त पहचान-पत्र (यथा ड्राइविंग लाईसेंस निर्वाचन पहचान-पत्र आदि। मय स्वप्रमाणित फोटो प्रति लाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अन्य कोई सामग्री लाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल, कैलक्यूलेटर, ब्लूटूथ या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी आदि किसी प्रकार का आभूषण, पर्स, हैण्डबैग, डायरी इत्यादि लाना निषेध है।

 

परीक्षार्थी का परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रारम्भ होने के दो घण्टा पूर्व पहुँचना अपेक्षित है। ताकि पुलिस द्वारा फ्रिस्किंग आदि समय से की जा सके। परीक्षार्थी को परीक्षा समय से एक घंटा पूर्व केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य है। परीक्षार्थी को प्रातः पारी में प्रातः 9 बजे तथा अपरान्ह पारी में दोपहर 2 बजे के पश्चात् परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा समाप्ति से पूर्व परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थी को अनुचित साधन का उपयोग करते पाये जाने पर विधि के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।

 

प्रश्न पत्र हल करने के उपरांत अभ्यर्थी अनिवार्य रूप से ओ एम आर आंसर शीट जाँच ले कि समस्त प्रश्नों के लिए एक विकल्प (गोला) भर दिया गया है। इसके लिए ही निर्धारित समय से 10 मिनिट का अतिरिक्त समय दिया गया है। नियमानुसार आवश्यकता वाले विशेष योग्यजन को इस परीक्षा में 50 मिनट का अतिरिक्त समय देय होगा। अतुलेखक हेतु परीक्षार्थी को दो दिवस पूर्व केन्द्राधीक्षक से सम्पर्क करना होगा। विस्तृत निर्देश हेतु www.rajeduboard.rajasthan.gov.in/REET-2024 देखे ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !