Sunday , 7 June 2026
Breaking News

300 किलो खराब पनीर किया नष्ट

जयपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग की सेंट्रल टीम ने आज जयपुर में छापामार कार्रवाई की है। टीम ने कार्रवाई करते हुए मिलावटी पनीर पकड़ा है। नांगल जैसा बोहरा एरिया में हुई इस कार्रवाई के दौरान टीम ने 300 किलोग्राम पनीर नष्ट करवाया है। इसके साथ ही सैंपल भी लिए गए है। इस कार्रवाई में खुद व्यापारी ने कबूला की ये पनीर मानक के अनुरूप नहीं है।

 

300 kg of spoiled paneer destroyed in jaipur

 

 

अलवर से मंगवाकर यहां बेचने का काम करता है। संयुक्त आयुक्त एस.एन. धौलपुरिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि अलवर से खराब पनीर लाकर जयपुर में बेचा जा रहा है। इस पर आज हमारी टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान दुकान पर व्यापारी सायर सिंह मिला। दुकान में रखे डीप फ्रिज को देखा तो उसमें 300 किलोग्राम पनीर मिला। प्रथम दृश्यता देखने में पनीर खराब लग रहा था। तोड़ने पर उसमें खिचाव आ रहा था।

 

 

 

इस मामले पर जब टीम के अधिकारियों ने मालिक से पूछा तो उसने खुद स्वीकार किया कि ये पनीर सब स्टेंडर्ड का है यानी मिलावटी है। इसके बाद टीम ने मौके से पनीर के सैंपल लिए और शेष मौजूद पनीर को नष्ट करवाया है। इस दौरान पूछताछ में सायर सिंह ने बताया कि वह ये पनीर अलवर जिले से मंगवाता है और इसे 160 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से खरीदता है। इसके बाद वह कालवाड़ रोड, निवारू रोड, हाथोज सहित आसपास के एरिया में 190 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से सप्लाई करता हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !