Saturday , 5 September 2026
Breaking News

फोरमैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

कोटा: एसीबी ने खान विभाग के तत्कालीन फोरमैन जगदीश प्रसाद मीणा के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। एसीबी की जांच में सामने आया था कि आरोपी जगदीश मीणा निवासी श्यामपुरा तहसील जिला सवाई माधोपुर, तत्कालीन फोरमैन खान एवं भू विज्ञान विभाग कोटा द्वारा अपने पद और अधिकारों का दुरुपयोग कर अपनी वैध आय से कई अधिक की परिसंपत्तियों अर्जित करना पाया गया।

 

 

 

Foreman mines department propert kota acb news 27 sept 24

 

 

जो की वैध रूप से अर्जित संपत्ति से 205 प्रतिशत अधिक पाई गई है। एडिशनल एसपी एसीबी कोटा विजय स्वर्णकार के अनुसार गत 9 मार्च 2016 को ट्रैप किया गया था। इस दौरान खान विभाग कोटा में तत्कालीन फोरमैन जगदीश प्रसाद मीणा को गिर*फ्तार किया था।

 

 

 

 

जाने क्या था मामला:

परिवादी ने गत मार्च 2016 में एसीबी कोटा चौकी को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि वह प्राइवेट ठेकेदार है। जेसीबी और ट्रैक्टर किराए पर लेकर मिट्टी व बजरी डालने का काम करता है। इस काम के लिए नियमानुसार खान विभाग से एसटीपी व रवन्ना बुक लेनी पड़ती है। एसटीपी के लिए उसने खान विभाग में आवेदन किया था।

 

 

 

दलाल के जरिए फोरमैन जगदीश मीणा ने रि*श्वत मांगी थी। दलाल ने 5 हजार की रि*श्वत की रकम जगदीश मीणा के लिए ली। इसके बाद 10 हजार की ओर मांग की गई। शिकायत सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रेप कार्रवाई कों अंजाम दिया। एसीबी ने आरोपी देवीलाल बंशीवाल, आनंद सिंह को रि*श्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।इसके बाद आरोपी जगदीश मीणा को तलाश कर गिर*फ्तार किया गया था।

 

 

 

एसीबी की टीम ने जगदीश मीणा के कोटा जीएडी, श्रीनाथपुरम स्थित आवास की तलाशी ली। बैंक खाते और दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में सामने आया कि जगदीश की साल 2013 में पहली पोस्टिंग हुई थी। एसीबी ने अक्टूबर 2013 से मार्च 2016 तक के आय व्यय के दस्तावेज खंगाले। जिसमें 8 लाख 18 हजार 899 रूपए की आय से अधिक परिसम्पत्तियां पाई गई। जो वैध रूप से अर्जित संपत्ति से 205.07 प्रतिशत अधिक है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !