Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

69 बैग डीएपी खाद जब्त

जयपुर: रबी मौसम पूर्व सघन pesticide Qएवं उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संयुक्त निदेशक कृषि (आदान) द्वारा पाली, जोधपुर एवं बाड़मेर जिले के आदान विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया। इस अभियान के तहत जिला कलेक्टर बाडमेर एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वारा संयुक्त निदेशक कृषि (आदान) एवं संयुक्त निदेशक कृषि (गुण नियंत्रण) से डीएपी एवं अन्य उर्वरक प्रबंधन तथा वितरण हेतु विस्तृत चर्चा की गई।

 

69 bags of DAP fertilizer Quality control campaign Rajasthan 23 oct 24

 

 

 

निरीक्षण टीम द्वारा बाड़मेर, पाली एवं जोधपुर में 128 आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 11 आहरित नमूने लिये गये, 13 को कारण बताओ नोटिस, पाली में एक प्रतिष्ठान के विक्रय पर रोक और जोधपुर में दो अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गये है। निरीक्षण टीम द्वारा अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) पाली, जोधपुर व बाड़मेर के साथ चर्चा कर नियमानुसार आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों के निरीक्षण की कार्यवाही जारी रखने हेतु कहा गया।

 

 

जिलों में आवंटित आदान नमूनों के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति हेतु समस्त आदान निरीक्षकों को भी निर्देशित किया गया। इसी प्रकार गुण नियंत्रण अभियान के तहत बारां जिले में डीएपी वितरण के दौरान उर्वरक निरीक्षकों एवं सहायक कृषि अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छबड़ा में 69 बैग आईपीएल कम्पनी का डीएपी उर्वरक संदिग्ध व बिना अनुज्ञापत्र के पाये जाने पर उर्वरक निरीक्षक द्वारा पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में जब्त कर एफआईआर दर्ज करवाई गई तथा उर्वरक का मौके पर ही नमूना लेकर जांच हेतु निरीक्षण प्रयोगशाला में भिजवाया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

Major update on Panchna Dam Trial of canals and lift system successful Karauli Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध पर बड़ा अपडेट, नहरों और लिफ्ट सिस्टम का ट्रायल सफल

सवाई माधोपुर/जयपुर: पांचना बांध (Panchna Dam) से सिंचाई (Irrigation) जल निकासी की तैयारियों के तहत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !