नई दिल्ली: इंडोनेशिया और श्रीलंका में चक्रवाती तूफान के कारण हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण सैकड़ों लोगों की मौ*त हो गई है और कई लोग अभी भी लापता हैं। इंडोनेशिया और श्रीलंका ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपनी सेना तैनात की है। दोनों ही देशों में लाखों लोग बेघर हो गए हैं।
इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में अब तक छह सौ से ज्यादा लोगों के मा*रे जाने की खबर है। इंडोनेशिया के असेह प्रांत में बाढ़ से प्रभावित कई लोगों का कहना है कि उन्होंने कई दिनों से खाना नहीं खाया है। श्रीलंका के डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर (डीएमसी) के अनुसार देश में 390 लोगों की मौत हुई है और 352 लोग अभी भी लापता हैं। उत्तरी मलेशिया और दक्षिणी थाईलैंड में भी तेज बारिश और तूफान आया, जहां कम से कम 170 लोगों की मौ*त हुई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
