नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली बुधवार सुबह घने स्मॉग की च*पेट में रही। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सुबह 7 बजे शहर का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 376 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक रहा और कई जगह एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया।
लगभग सभी प्रमुख स्टेशनों पर एयर क्वॉलिटी गंभीर श्रेणी में दर्ज हुई। आनंद विहार में एक्यूआई 405, अशोक विहार में 403, चांदनी चौक में 431 और जहांगीरपुरी में एक्यूआई 406 रहा। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई 0 से 500 के बीच होता है और इसे छह श्रेणियों में बांटा गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
