इंडोनेशिया: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर आई भयानक बाढ़ और भूस्खलन से म*रने वालों की संख्या 700 से ज्यादा हो गई है। वहीं 500 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। कई लोगों के मिट्टी में दबे होने की आशंका है। लगभग दस लाख लोगों को उनके घरों से रेस्क्यू किया गया है और बुरी तरह प्रभावित इलाकों में अभी भी जरूरी मदद पहुंचनी बाकी है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से कई लोगों ने बीबीसी को बताया है कि उन्हें साफ पानी, चावल या फोन सिग्नल पाने के लिए घंटों पैदल चलना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी और मलबे की वजह से ज्यादातर सड़कों पर आवाजाही मुश्किल हो गई है। सहायता कर्मी पैदल और मोटरसाइकिल से लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
