Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

दिल्ली से जाने वाली सभी इंडिगो फ्लाइटें रद्द, परेशान यात्रियों ने क्या कहा

नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट से शुक्रवार को उड़ान भरने वाली सभी इंडिगो फ्लाइटस को आधी रात तक रद्द कर दिया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि पांच दिसंबर 2025 को दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली इंडिगो की घरेलू फ्लाइटस आज आधी रात (23:59 बजे तक) रद्द की जाती हैं। अन्य सभी एयरलाइंस का संचालन निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेगा।

All IndiGo flights from Delhi cancelled

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, देश भर में इंडिगो उड़ानों में रुकावटों के बीच, करीब 500 इंडिगो उड़ानें रदद् हुई हैं या उनमें विलंब हुआ है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।देश के कई हवाईअड्डों पर कोई स्पष्ट जानकारी या वैकल्पिक यात्रा के बिना बड़ी संख्या में यात्री परेशान और हताश दिखे। इस बीच उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पायलट ड्यूटी नियमों में कुछ ढील दी है।

यात्रियों ने क्या बताया:

बेंगलुरु के केंपेगोडा हवाई अड्डे पर इंतजार करतीं एक यात्री नमिता ने एएनआई से कहा कि मुझे अपने पिता की अस्थियों के विसर्जन के लिए हरिद्वार जाना था और मुझे पहले दिल्ली जाना है और वहां से देहरादून की फ्लाइट पकड़नी है। हमें पहले कुछ भी नहीं बताया गया और अब कहा जा रहा है कि उड़ान रदद् हो गई है और आप दूसरे एयरलाइन से टिकट बुक कर सकती हैं। जोकि आज की तारीख में किराया 60 हजार रुपये है।

हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक यात्री ने एएनआई को बताया कि वो फ्लाइट पकड़ने के लिए सुबह पांच बजे ही पहुंच गई थीं लेकिन उन्हें बताया गया कि फ्लाइट कैंसल हो गई है। वो घर लौटीं और सात बजे उन्हें फोन आया कि फ्लाइट जाने वाली है। वो फिर एयरपोर्ट लौटीं लेकिन उन्हें लंबी कतार में दोबारा लगना पड़ा। पटना, कोलकाता, मुंबई, पुणे समेत लगभग सभी हवाईअड्डों पर इंडिगो के यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Now bikes will extinguish fires in the small streets of Kota.

जहां नहीं पहुंचती दमकल, वहां अब दौड़ेगी बाइक, कोटा में फायर बाइक एंट्री

कोटा: कोटा शहर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम अब नई …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !