नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के बीच बुधवार को फोन पर बातचीत हुई। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात की है। भारत-इसराइल रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की और अपने सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। आ*तंकवाद के प्रति जीरो टॉलेरेंस की हमारी साझा प्रतिबद्धता को भी दोहराया।
क्षेत्र में टिकाऊ शांति हासिल करने के लिए किए जा रहे हर प्रयास का भारत समर्थन करता है। पीआईबी ने एक बयान जारी कर बताया कि दोनों नेताओं में गजा पीस प्लान को जल्द लागू किए जाने को लेकर भी बातचीत हुई। इसराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा कि दोनों नेताओं के बीच ‘गर्मजोशी के साथ बातचीत हुई और दोनों नेता जल्द मुलाकात करने पर सहमत हुए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार इसराइल के भरोसेमंद सूत्रों ने हाल ही में आई उन रिपोर्टों को खारिज किया था कि नेतन्याहू ने दिल्ली ध*माकों के बाद सुरक्षा चिंताओं के कारण अपनी भारत यात्रा टाल दी थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
