अमेरिका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक योजना शुरू की है, जिसमें कम से कम 10 लाख डॉलर का भुगतान करने वाले संपन्न विदेशियों को अमेरिकी वीजा दिए जाएंगे।ट्रंप ने बुधवार को ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यह कार्ड खरीदारों को सभी योग्य और सत्यापित लोगों के लिए नागरिकता का सीधा रास्ता देगा। बहुत रोमांचक, हमारी महान अमेरिकी कंपनियां अब अपने अनमोल टैलेंट को रख सकेंगी। ट्रंप गोल्ड कार्ड की घोषणा इसी साल की शुरुआत में की गई थी।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यह एक अमेरिकी वीजा है जो उन लोगों को दिया जाता है जो यह साबित कर सकें कि वे देश को ‘महत्वपूर्ण लाभ’ देंगे। यह ऐसे समय में आया है जब वॉशिंगटन अपनी इमिग्रेशन सख्ती बढ़ा रहा है, जिसमें वर्क वीजा फीस बढ़ाना और बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों को निर्वासित करना शामिल है। गोल्ड कार्ड योजना ‘रिकॉर्ड समय’ में अमेरिकी नागरिकता देने का वादा करती है और इसके लिए 10 लाख डॉलर की फीस देनी होगी।
कर्मचारियों को स्पॉन्सर करने वाले बिजनेस को 20 लाख डॉलर के साथ अतिरिक्त फीस भी देनी होगी। वेबसाइट ने कहा कि कार्ड का एक ‘प्लैटिनम’ संस्करण भी है, जो विशेष टैक्स छूट देता है और यह जल्द ही 50 लाख डॉलर में उपलब्ध होगा। फरवरी में पहली बार घोषणा के बाद से ही गोल्ड कार्ड योजना की आलोचना होती रही है। कुछ डेमोक्रेट्स का कहना है कि यह अमीरों को अनुचित रूप से फायदा पहुंचाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
