Saturday , 7 March 2026
Breaking News

आंध्र प्रदेश में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 9 लोगों की मौ*त

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। हा*दसे में नौ लोगों की मौ*त हो गई है। बीबीसी तेलुगू के अनुसार, रामपचोडावरम के सब-कलेक्टर शुभम नकवाल ने बीबीसी को बताया कि यह दुर्घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे उस समय हुई जब बस अरकु से भद्राचलम जा रही थी। सब-कलेक्टर ने बताया कि ड्राइवर ने कहा कि मोड़ के दौरान वह बस को नियंत्रित नहीं कर पाया क्योंकि बस का गियरबॉक्स काम नहीं कर रहा था।

 

Bus full of passengers falls into ditch in Andhra Pradesh

 

चित्तूर आईटीडीए के पुलिस स्टेशन प्रमुख स्मरन राज ने बीबीसी को बताया कि इस घटना में 9 यात्रियों की मौके पर ही मौ*त हो गई। 22 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बस में चित्तूर जिले के श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं। बताया जाता है कि इस बस में दो ड्राइवरों समेत 37 लोग सवार थे। तुलसीपकाला से 9 किलोमीटर दूर घाट रोड पर चलते हुए बस एक घाटी में गिर गई। आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

 

 

 

उन्होंने एक्स पर उन्होंने लिखा कि एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हम सभी गहरे सदमे में हैं। इस दुर्घटना में कई लोगों की जा*न जाना बेहद दु:खद है। मैंने दुर्घटना के संबंध में अधिकारियों से बात की और प्रभावित लोगों को दी जा रही सहायता के बारे में जानकारी ली। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया और प्रधानमंत्री राहत कोश से मृ*तकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !