नई दिल्ली: बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसमें बताया गया है कि नितिन नबीन की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। नितिन नबीन बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री और बीजेपी छत्तीसगढ़ के पार्टी प्रभारी हैं।
नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर, बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज बिहार और बीजेपी के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है कि बिहार के एक नेता को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। मैं नितिन नबीन को बधाई देता हूं और केंद्रीय नेतृत्व को भी बधाई देता हूं कि आज बिहार से कितना बड़ा सौभाग्य बीजेपी को मिला है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
