Thursday , 23 April 2026
Breaking News

मनरेगा की जगह विकसित भारत- जी राम जी बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष ने किया वि*रोध

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनरेगा योजना की जगह विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन यानी ग्रामीण विकसित भारत- जी राम जी बिल 2025 को मंगलवार को लोकसभा में पेश किया है। विपक्ष ने इस बिल का वि*रोध किया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इस बिल पर कड़ी आपत्ति जताई है। लोकसभा में प्रियंका गांधी ने कहा कि जब ये (मनरेगा) बिल लाया गया तो सदन के सभी राजनीतिक दलों ने इसे पूरी सहमति दी थी।

 

MNREGA Bill Introduced in loksabha

 

 

इससे गरीब से गरीब परिवार को रोजगार मिलता है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान की जो मूल भावना है, हर एक व्यक्ति के हाथों में शक्ति होनी चाहिए। यह भावना पंचायती राज में है। यह अधिनियम इस मूल भावना के खिलाफ है। इससे रोजगार का कानूनी अधिकार कमजोर हो रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मनरेगा में 90 फीसदी अनुदान केंद्र से आता था, अब इस विधेयक द्वारा ज्यादातर प्रदेशों में अब केंद्र का अनुदान 60 फीसदी आएगा। इससे प्रदेशों की अर्थव्यवस्था पर बहुत भार पड़ेगा।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि इस विधेयक द्वारा केंद्र का नियंत्रण बढ़ाया जा रहा है और जिम्मेदारी घटाई जारी जा रही है। कांग्रेस सांसद ने योजना का नाम बदलने पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि हर योजना का जो नाम बदलने की सनक है, वह समझ से परे है। जब-जब ये किया जाता है, सरकार को पैसे खर्च करने पड़ते हैं।

.

 

उन्होंने इस बिल को स्थायी समिति के पास भेजने की मांग करते हुए कहा कि बिना चर्चा और सदन की सलाह लिए इस विधेयक को पास नहीं किया जाना चाहिए। इसको वापस लेना चाहिए और सरकार को नया विधेयक लाना चाहिए। इसे गहन जांच-पड़ताल और व्यापक चर्चा के लिए कम से कम स्थायी समिति के पास भेजा जाना चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !