Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बस खाई में गिरी, 6 लोगों की मौ*त

उत्तराखंड: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट-भिकियासैंण इलाके में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हा*दसा हुआ। भिकियासैंण-विनायक-भेलती मोटर मार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। यह बस पहाड़ी इलाके से रामनगर की ओर जा रही थी। हाद*से की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया।

Bus falls into ditch in Almora, Uttarakhand

अल्मोड़ा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बीबीसी हिन्दी को बताया कि यह दुर्घटना खेलापानी नामक स्थान के पास हुई है। उनके अनुसार सुबह करीब नौ बजे आपदा कंट्रोल रूम को हा*दसे की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि 32 सीटर यह बस द्वाराहाट से रामनगर जा रही थी और करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बस में कुल 19 लोग सवार थे।

विनीत पाल के अनुसार इस हा*दसे में 6 लोगों की मौ*त हुई है, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें हेली सेवा के जरिए एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Now bikes will extinguish fires in the small streets of Kota.

जहां नहीं पहुंचती दमकल, वहां अब दौड़ेगी बाइक, कोटा में फायर बाइक एंट्री

कोटा: कोटा शहर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम अब नई …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !