बांग्लादेश: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के जनाजे की नमाज आज बुधवार दोपहर 2 बजे बांग्लादेश के संसद भवन के साउथ प्लाजा में पढ़ी जाएगी। देश के अलग-अलग इलाकों से लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं। बीबीसी के एक संवाददाता ने बताया कि कई लोग सुबह चार बजे ही उस जगह पहुंच रहे हैं, जहां से खालिदा जिया का जनाजा निकलेगा। जो लोग पहुंच रहे हैं उनमें से कई लोगों ने काले रंग के बैज पहन रखा है।
खालिदा जिया के जनाजे के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा कारणों से आम जनता को खालिदा जिया के पति जियाउर रहमान की समाधि के आसपास के इलाके में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। अंतरिम सरकार ने घोषणा की है कि खालिदा जिया को राजकीय सम्मान के साथ दफनाया जाएगा। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 80 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया है। वो काफी दिनों से बीमार थीं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
