Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अरावली क्षेत्र में अ*वैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 50 वाहन जब्त

जयपुर: अरावली पर्वतमाला क्षेत्र की पारिस्थितिकी के संरक्षण एवं अ*वैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में विगत पाँच दिनों के दौरान खनिज विभाग, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर अ*वैध खनन एवं खनिजों के अ*वैध परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

 

Major action on mining and transportation in Aravalli Hills in jaipur

 

खनिज अभियंता श्याम चौधरी ने बताया कि संयुक्त टीमों द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर अ*वैध खनन में संलिप्त भारी मशीनरी एवं परिवहन वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान अ*वैध खनन एवं खनिजों के अ*वैध परिवहन में प्रयुक्त कुल 2 एक्सकेवेटर मशीन, 14 डंपर तथा 34 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल 50 वाहन जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुल 46 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 50 लाख 36 हजार रुपये की शास्ति राशि वसूल कर राजकोष में जमा कराई गई। इसके अतिरिक्त अवै*ध खनन एवं निर्गमन में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस थाना शिवदासपुरा में 01, कोटखावदा में 02, चाकसू में 03 तथा कानोता में 01, कुल 07 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।

 

 

जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि अरावली क्षेत्र की पारिस्थितिकी को क्षति पहुँचाने वाले किसी भी प्रकार के अ*वैध खनन अथवा खनिजों के अ*वैध परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अ*वैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के संयुक्त एवं सघन अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि अ*वैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !