Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जादू-टोना के शक में पति-पत्नी की ह*त्या मामले में 20 लोग गिर*फ्तार

असम: असम पुलिस ने कार्बी आंगलोंग जिले में एक दंपति की ह*त्या कर उनके श*वों को कथित तौर पर ज*लाने के मामले में 20 लोगों को गिर*फ्तार किया गया है। यह घटना बीते मंगलवार रात हावराघाट थाना क्षेत्र के 1 नंबर बेलोगुरी मुंडा गांव में हुई थी। पुलिस के अनुसार गांव वालों ने इस दंपति पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया था। कार्बी आंगलोंग जिले के पुलिस अधीक्षक पुष्पा राज सिंह ने इस घटना में हुई गिर*फ्तारी की पुष्टि करते हुए बीबीसी से कहा कि पुलिस ने घटना के बाद सबूत इकट्ठा कर इस अप*राध के सिलसिले में चार महिलाओं सहित 20 लोगों को गिर*फ्तार किया है।

 

Husband wife police assam news 04 Jan 26

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव में डेढ़-दो सौ लोग हैं। लिहाजा पुलिस ने इस तरह के सामूहिक अप*राध में शामिल लोगों का पता लगाया और 48 घंटों के भीतर 4 महिलाओं सहित कुल 20 आरोपियों को पकड़ लिया है। अभी मामले की जांच जारी है। इस घटना में मा*रे गए पति-पत्नी की पहचान 43 साल के गार्डी बिरवा और 33 साल की मीरा बिरोवा के रूप में हुई थी। असम पुलिस के आईजी (कानून-व्यवस्था) अखिलेश सिंह समेत कई पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को घटना वाले का गांव का दौरा किया था।

 

 

पुलिस इस तरह जादू-टोना के नाम पर लोगों को परेशान करने की प्रथा के खिलाफ आसपास के इलाकों में भी छानबीन कर रही है। इससे पहले यह दावा किया गया था कि ग्रामीणों ने जादू-टोना करने के शक में दंपति को जिं*दा आग के हवाले कर दिया था। एक सवाल का जवाब देते हुए हावराघाट थाना प्रभारी सुंथोम श्याम ने कहा था कि पुलिस को भी शुरू में दोनों को जिं*दा ज*लाने की जानकारी मिली थी, लेकिन जांच में पता चला है कि गांव के लोगों ने पहले दोनों की ह*त्या की और फिर श*वों को जला दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !