Sunday , 7 June 2026
Breaking News

इंदौर में दूषित पानी से जुड़े मामले में अदालत ने चीफ सेक्रेट्री को किया तलब

इंदौर: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 17 लोगों की मौ*त और कइयों के बीमार पड़ने की खबर के बाद हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश के चीफ सेक्रेट्री को तलब किया है। हाई कोर्ट ने इस मामले में दायर जनहित याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई के बाद राज्य के चीफ सेक्रेट्री को 15 जनवरी को तलब किया है। ये जनहित याचिका एडवोकेट रितेश इनानी और पूर्व पार्षद महेश गर्ग और प्रमोद द्विवेदी ने एडवोकेट मनीष यादव के जरिये दायर की थी।

Indore court Chief Secretary contaminated water news 06 Jan 26

2 जनवरी को हुई सुनवाई के दौरान सरकार को मामले में स्टेटस रिपोर्ट पेश की थी। इसमें कहा गया था कि दूषित पानी पीने से चार लोगों की मौ*त हुई है, जबकि उस दिन भी मौ*त के आंकड़े अधिक थे। अब यह संख्या और बढ़ चुकी है। मंगलवार को जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की नियमित डिवीजन बेंच में पहली बार मामले की सुनवाई हुई।

एडवोकेट इनानी ने बताया कि इसमें कोर्ट ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 15 जनवरी को मुख्य सचिव को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अब तक 17 लोगों की मौ*त की खबर है। इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया है कि ये मौ*तें किन वजहों से हुई है इनकी जांच के लिए एक समिति बनाई गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !