Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

थाने से 50 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े फायरिंग – घायल का जयपुर में उपचार जारी

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर आज दिनदहाड़े फायरिंग की घटना ने सनसनी फैला दी। फायरिंग की घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बजरिया स्थित टोंक बस स्टैंड पर पुरानी रंजिश के चलते युवक जीतू सिंधी द्वारा करमोदा निवासी दिलशाद उर्फ दिल्लू पर फायरिंग कर दी गई, जिसके चलते दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर घायल अवस्था में दिलशाद को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे जयपुर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और फायरिंग कर फरार हुए युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों में पुरानी रंजिश चल रही थी जिसके चलते जीतू सिंधी द्वारा दिलशाद पर फायर किया गया। फायर करने के बाद आरोपी युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गया जिसके साथ शंकर जंगम नाम के एक युवक का नाम भी सामने आ रहा है।

Youth shot in Firing 50 meters police station Sawai Madhopur
घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई। वहीं घायल युवक के गांव के लोगों ने करमोदा गांव पर जाम लगाकर लालसोट कोटा मेगा हाईवे जाम कर दिया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सूचना पाकर पुलिस उपाधीक्षक दिनेश मीना, सूरवाल थाना प्रभारी रामसिंह यादव जाम स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ हर हाल में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीणों द्वारा जाम खोला गया।
इसके साथ ही पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी युवक जीतू द्वारा टोंक बस स्टैंड पर कब्जा कर कुछ थड़ियां स्थापित की गई हैं, जिनसे वह अपनी आसामाजिक गतिविधियां संचालित करता है। इसके बाद नगर परिषद के दस्ते के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा और थड़ियों को ध्वस्त कर सामान जब्त करने की कार्रवाई की गई। घटना के बाद शहर में एकबारगी तनाव व्याप्त हो गया। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने विभिन्न टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक दिल्लू की हालत खतरे से बाहर बताई। उसका ऑपरेशन कर 2 गोलियाँ निकाल दी गई हैं। फिलहाल मुख्यालय पर पूरी तरह शान्ति है। बहरहाल अब यह खुलासा तो पुलिस ही अपनी जाँच के बाद करेगी की यह हालात आखिर क्यों पैदा हुए?

 

इनका कहना है:-

जीतू सिंधी व उसके साथियों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुधीर चौधरी, पुलिस अधीक्षक – सवाई माधोपुर

आरोपी जितेन्द्र सिंधी व शंकर जंगम ने रेलवे स्टेशन के पास एक युवक पर फायरिंग की है। आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। राजकुमार, थानाधिकारी मानटाउन

रेलवे स्टेशन पर फायरिंग की वारदात हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
धर्मेंद्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !