Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सवाई के शिक्षक मोहम्मद नासिर नेशनल अवार्ड से सम्मानित

जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मखोली के शिक्षक बौंली निवासी मोहम्मद नासिर को अमृतसर पंजाब में नवोदय क्रांति परिवार द्वारा नेशनल अकेडमी आफ फाइन आर्ट्स ऑडिटोरियम में गवर्नमेंट टीचर्स ऑफ इंडिया के लिए आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन व सम्मान समारोह में नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय आदर्श सेवा संस्कार, अफ्रीका द्वारा नवोदय क्रांति नेशनल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

Sawai Madhopur Teacher Mohammad Nasir honored National Award
उन्हें यह सम्मान किंग्समीड इंग्लैंड की चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट रति चांदना, गुरुस्थानम टेक्नॉकटिक्स आईएओ यूएसए ईवाल्यूशन कमिश्नर डॉक्टर योगेश चंद्र, अंतरराष्ट्रीय आदर्श सेवा संस्कार अफ्रीका की फांके फाउंडर सौदान सिंह तरार, नवोदय क्रांति परिवार संस्थापक संदीप ढिल्लों, अमृतसर (पंजाब) के शिक्षा अधिकारी परविंदर कोर, अजय भादरा तरार, डीओ कमलजीत सिंह, डीईओ सलविंदर सिंह, डिप्टी डीईओ रेखा महाजन के हाथों दिया गया। उन्हें यह सम्मान भारत की सरकारी शिक्षा में एक्सीलेंट परफॉर्मेंस, सरकारी शिक्षा की बेहतरी नवाचार को लेकर कार्य करने पर दिया गया है। उन्होंने इस अधिवेशन में देशभर के सभी राज्यों से पहुंचने वाले नवाचारी शिक्षकों के बीच सबके लिए सरकारी शिक्षा, बेहतर हो हमारी शिक्षा के तहत नवाचार, शैक्षणिक कार्य में उपलब्धियों को प्रस्तुत कर नए उत्साह का संचार किया।
शिक्षक मोईन खान ने बताया कि मोहम्मद नासिर भारत में सरकारी शिक्षा को बढ़ावा देने वाले नवोदय क्रांति परिवार, भारत के जिला मोटिवेटर के रूप में जुड़कर सरकारी शिक्षा को जिले भर में बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 3 दिवसीय इस कार्यक्रम में गतिविधि आधारित शिक्षण, शिक्षण अधिगम सामग्री, खेल खेल में शिक्षा, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षण विधियां, प्रवेशोत्सव अभियान, स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट क्लास के साथ हिंदी अंग्रेजी गणित शिक्षण आदि विषयों पर भी चर्चा की गई। इस समारोह में हिमाचल प्रदेश पंजाब हरियाणा गुजरात राजस्थान केरल मध्य प्रदेश उत्तराखंड उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ बिहार और दिल्ली सहित 16 राज्यों से नवाचारी शिक्षकों ने भाग लिया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य जुबेर खान ने विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद नासिर को सम्मानित किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !