Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

दिल्ली दं*गा: गुलफिशा फातिमा समेत चार लोग रिहा

नई दिल्ली: दिल्ली दं*गों में कथित साजिश मामले में चार लोग बुधवार को जेल से बाहर आए हैं। इन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कड़कड़डूमा एडिशनल सेशन्स जज समीर बाजपेयी ने गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान और मोहम्मद सलीम खान की ओर से दाखिल किए गए दो-दो लाख रुपये के जमानती बॉन्ड और उतनी ही राशि के दो स्थानीय जमानतदारों को स्वीकार करते हुए उनकी रिहाई के आदेश दिए।

 

Gulfisha Fatima and four others released Delhi News 08 News 26

 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार पांचवें अभियुक्त शादाब अहमद अदालत में जमानती बॉन्ड जमा कराने के लिए पेश नहीं हुए। इसलिए उनकी रिहाई नहीं हो सकी। शादाब अहमद भी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को जमानत दी थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि अन्य अभियुक्तों की तुलना में उमर खालिद और शरजील इमाम की भूमिका अलग है।

 

 

 

जेल अधिकारियों के अनुसार गुलफिशा फातिमा, शिफा उर रहमान और मीरान हैदर को बुधवार रात तिहाड़ जेल से रिहा किया गया, जबकि मोहम्मद सलीम खान मंडोली जेल से बाहर आए। जेल से बाहर आते समय गुलफिशा का उनके रिश्तेदारों ने स्वागत फूलों की मालाओं और मिठाइयों से किया। रिहा होने के बाद शिफा उर रहमान ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि मैं कोर्ट का शुक्रगुजार हूं। मुझे भारत के संविधान और कानून पर पूरा भरोसा था और रहेगा।

 

 

 

इसी के तहत हम बाहर आए हैं। उमर खालिद और शरजील इमाम समेत सभी सात अभियुक्तों पर साल 2019 में सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) वि*रोध प्रद*र्शनों की आड़ में फरवरी 2020 में दिल्ली में सांप्रदायिक हिं*सा भड़*काने की साजिश रचने का आरोप है। अभियुक्तों की दलील थी कि वे पांच साल से ज्यादा समय से जेल में हैं, फिर भी ट्रायल शुरू नहीं हुआ है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !