ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में फैली बुशफायर (झाड़ियों या जंगलों में आग) की घटनाओं में एक व्यक्ति की मौ*त हो गई है और 300 घरों को नुकसान पहुंचा है। बीते कई दिनों से देश के कई हिस्सों में आग भ*ड़क रही है। सबसे ज्यादा असर विक्टोरिया राज्य में पड़ा है, हालांकि न्यू साउथ वेल्स भी इसकी चपे*ट में है। एक अनुमान के अनुसार ग्रेटर लंदन के क्षेत्रफल से लगभग दोगुना इलाका अब तक जल चुका है। विक्टोरिया में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
हजारों दमकलकर्मी और 70 से ज्यादा विमान आग पर काबू पाने में जुटे हैं। एक दर्जन से ज्यादा इलाकों में लोगों को अपने घर छोड़ने की सलाह दी गई है। अधिकारियों को आशंका है कि बेहद गर्म, सूखे और तेज हवा वाले मौसम की वजह से आग कई हफ्तों तक जलती रह सकती है।
विक्टोरिया की प्रीमियर जैसिंटा एलन ने बताया कि प्रांत में इस समय 30 जगहों पर आग लगी हुई है, जिनमें से दस जगहों को लेकर खास चिंता है। उन्होंने कहा कि रविवार सुबह आठ बजे तक राज्य में 3,50,000 हेक्टेयर इलाका जल चुका था। पुलिस के अनुसर मेलबर्न से करीब 110 किलोमीटर उत्तर में लॉन्गवुड कस्बे के पास एक गांव में इंसानी अवशेष मिले हैं। मृ*त व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
