नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कहा है कि रविवार को पश्चिम बंगाल स्थित एम्स कल्याणी में निपाह वायरस के दो संदि*ग्ध केस आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि 11 जनवरी को एम्स कल्याणी में आईसीएमआर के वायरल रिसर्च डिजीज लैब में निपाह वायरस के दो सं*दिग्ध केस पाए गए हैं। निपाह वायरस एक गंभीर बीमारी है जो बहुत तेजी से फैलती है, इसलिए इसकी रोकथाम के लिए जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कल रात इस बात की सूचना मिलते ही भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और प्रिंसिपल सेक्रेटरी के साथ स्थिति के बारे में चर्चा की। जेपी नड्डा ने कहा कि आउटब्रेक को रोकने के लिए तुरंत नेशनल जाइंट आउटब्रेक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
